Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad Crime: दोस्ती से इनकार किया तो युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी

    Updated: Mon, 07 Jul 2025 07:23 PM (IST)

    मुरादनगर में एक युवती को दोस्ती से इनकार करने पर एक युवक ने उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर् ...और पढ़ें

    दोस्ती से इनकार किया तो युवती के अश्लील फोटो प्रसारित करने की दी धमकी।
    दोस्ती से इनकार किया तो युवती के अश्लील फोटो प्रसारित करने की दी धमकी।

    HighLights

    1. युवती से दोस्ती का दबाव बना रहा था युवक |
    2. अश्लील फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी |
    3. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया |

    संवाद सहयोगी, मुरादनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती द्वारा दोस्ती करने से इनकार किए जाने पर युवक ने उसकी अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी है। पीड़िता व उसके स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

    थाना क्षेत्र के गांव में एक युवती अपने परिवार के साथ रहती है। युवती एक निजी कंपनी में काम करती है। युवती के अनुसार बीते कुछ दिनों एक युवक उसे परेशान कर रहा है। आरोपित आफिस आने -जाने के दौरान उनका पीछा करते हुए छेड़छाड़ करता है। इतना ही आरोपित युवती पर दोस्ती करने के लिए दबाव बना रहा है।

    फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

    आरोपित ने सॉफ्टवेयर की सहायता से पीड़िता के अश्लील फोटो बना लिए हैं। दोस्ती से इनकार करने पर आरोपित उक्त फोटो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दे रहा है। धमकी के चलते पीड़िता तनाव में चल रही है।। पीड़िता ने इस संबंध में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुहैल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसीपी का कहना है कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में शर्मसार कर देने वाली वारदात, पति ने की घिनौनी हरकत, विरोध करने पर पत्नी को पीटा

    यह भी पढ़ें- 500 करोड़ की ठगी... पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर; कारोबारी की हत्या के लिए दी थी सुपारी

    खबरें और भी