Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad: क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा दे इंश्योरेंस कर्मी से ठगे 40 हजार, मामला दर्ज

    By Ayush GangwarEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 03:40 PM (IST)

    गाजियाबाद में साइबर जालसाजों के चंगुल से बैंक या वित्त विभाग के अधिकारी भी नहीं बच पा रहे हैं। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दे आदित्य बिरला ...और पढ़ें

    क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा दे इंश्योरेंस कर्मी से ऐंठे 40 हजार।
    क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा दे इंश्योरेंस कर्मी से ऐंठे 40 हजार।

    HighLights

    1. साइबर ठगों ने इंश्योरेंस कर्मी से ऐंठे 40 हजार
    2. ठगों ने क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर लूटे पैसे
    3. मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

    गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। गाजियाबाद में साइबर जालसाजों के चंगुल से बैंक या वित्त विभाग के अधिकारी भी नहीं बच पा रहे हैं। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दे आदित्य बिरला ग्रुप के सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर से 40 हजार रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित ने साइबर सेल और थाना नंदग्राम को शिकायत दी है।

    क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने किया दिया झांसा

    नंदग्राम थाना क्षेत्र में रहने वाले निपुल कश्यप ने बताया कि वह नोएडा सेक्टर 18 स्थित आदित्य बिरला कैपिटल की इंश्योरेंस शाखा में तैनात हैं। शनिवार को वह मीटिंग में थे। तभी एक कॉल आई कि वह आरबीएल बैंक से बोल रहा है और आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट 40 हजार रुपये से एक लाख रुपये हो सकती है।

    वाट्सएप पर भेजा कंपनी का आईकार्ड: पीड़ित

    जालसाज ने वाट्सएप पर कंपनी का आईकार्ड भेजा तो उन्हें यकीन हो गया। इसके बाद मैसेज भेजा, जिसमें दिए लिंक पर क्लिक करते ही पेमेंट गेटवे खुल गया। हालांकि, मीटिंग में होने के कारण वह ध्यान नहीं दे पाए और कार्ड की डिटेल्स डाल दीं। 39,990 रुपये की एक ट्रांजेक्शन का मैसेज आया तो पता चला कि शापिंग वेबसाइट के जरिए खरीदारी की गई है।

    यह भी पढ़ें: गाजियाबाद के 35 हजार परिवारों की होगी बल्ले-बल्ले, अब घर बैठे खुद ही बना सकेंगे गोल्डन कार्ड

    खबरें और भी