Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad Poonam Murder: मुंह में कपड़ा ठूंसकर दबाई थी चीख, एक साल के बेटे के सिर से उठा मां का साया

    By Edited By: Abhi Malviya
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 02:14 AM (IST)

    Ghaziabad Poonam Murder Case गाजियाबाद के गणेशपुरी में शनिवार को पत्नी पूनम की हत्या करने के दौरान आवाज दबाने के लिए आरोपित अजय ने मुंह में कपड़ा ठूंस ...और पढ़ें

    पूनम की उनसे काफी बात हुई। फाइल फोटो
    पूनम की उनसे काफी बात हुई। फाइल फोटो

    HighLights

    1. गला रेतकर फरार हो गया था पति
    2. पड़ोसियों को भी नहीं लगी भनक

    साहिबाबाद, प्रभात पांडेय। Ghaziabad Poonam Murder Case: गणेशपुरी में शनिवार को पत्नी पूनम की हत्या करने के दौरान आवाज दबाने के लिए आरोपित अजय ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। ऊपर से तकिया रखकर दबा दिया। जिससे की पड़ोस में रहने वालों तक आवाज न जाए। फिर गला रेतकर फरार हो गया।

    रिश्तेदार की बेटी पहुंची तो घटना का पता चला। पड़ोसी सरिता देवी की बेटी उनके कमरे में पहुंची तो उसने देखा कि मुंह में कपड़ा ठूंसा था। उसने नाक पर हाथ लगाकर देखा कि तो सांस नहीं चल रहा थी। गले पर घाव था।

    पड़ोसी सरिता देवी ने बताया कि पूनम बहुत ही शांत स्वभाव की थी। सात सितंबर को ही वह गांव से यहां आई बच्चों के साथ आई थी। शनिवार सुबह सात बजे वह रिश्तेदार के घर से यहां आई थी। अजय सुबह सात बजे काम पर चला गया था। ससुर को जाना था तो वह खाना बना रही थी। नौ बजे अजय भी आग गया। ससुर और अजय दोनों को खाना खिलाया।

    बच्चों को खाना खिलाया फिर वह रिश्तेदार के यहां चले गए। पूनम की उनसे काफी बात हुई। अजय के शराब पीने को लेकर उनसे पूनम ने चर्चा की थी। उन्होंने समझाया था कि धैर्य से काम लो और उसे समझाओ। इसके बाद वह कपड़े धोकर नहाने के बाद पूजा पाठ कर खाना खाने की बात कहकर गई। उन्हें लगा कि दोनों लोग कमरे में है। बाहर से पर्दा लगा हुआ था। बेटे के रोने पर जब रिश्तेदार की बेटी दीपक को लेकर पहुंची तो पता चला।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: चोरी के शक में युवक की पीट-पीट कर हत्या, तीन गिरफ्तार

    रिश्तेदार के यहां थी रात में

    भांजे राजपाल की पत्नी कोमल ने बताया कि शुक्रवार रात को उनके यहां पर तीनों बच्चे खेल रहे थे। रात ज्यादा हो गई तो पूनम को उन्होंने अपने ही घर रोक लिया। सभी साथ में सोए थे। उन्हें नहीं पता था कि पूनम कि यह अंतिम रात है। वह बार बार यही कहकर रो रही थीं। उन्होंने बताया कि एक साल का बेटा अपनी मां को ढूंढ रहा है, उसे नहीं पता कि अब उसकी मां इस दुनिया में नहीं रही।

    सात सितंबर को पिता ने की थी अजय की पिटाई

    मां राधा ने बताया कि बेटा अजय शराब पीने का आदी है। उसका आए दिन घर में झगड़ा होता था। कई बार पूनम ने उसे समझाने का प्रयास किया तो विवाद करता था। अप्रैल महीने में पूनम झगड़े के बाद बच्चों को लेकर ससुराल चली गई थी। सात सितंबर को अजय शराब पीकर घर आया तो पिता ने उसकी पिटाई की। नशे के लत से परिवार वाले काफी परेशान थे। पिता धनपाल ने भी उसे काफी समझाया था।

    शालीमार गार्डन थाने के पास वारदात कर आरोपित हो गया फरार

    जिस स्थान पर आरोपित ने वारदात की है। वह शालीमार गार्डन थाने से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर है। आरोपित वारदात कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपित अपना मोबाइल भी साथ ले गया है। वह बार बार अपना मोबाइल खोल रहा और बंद कर रहा है। पुलिस सर्विलांस की मदद से उसकी तलाश कर रही है।

    रिपोर्ट इनपुट- प्रभात पांडेय

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति, मामला दर्ज कर जांच जुटी पुलिस