यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ghaziabad: चचरे मामा ने भांजी के साथ किया गलत काम, बच्ची ने मां को बताने की कही बात तो आरोपी ने उतार दिया मौत के घाट
Ghaziabad Crime चचेरे मामा ने सात वर्षीय भांजी को काजू-बादाम खिलाने के बहाने कमरे में बुलाकर अश्लील हरकत की। मासूम ने रोते हुए मां से बताने को कहा तो ...और पढ़ें

HighLights
- काजू-बादाम खिलाने के बहाने कमरे में बुलाकर किया गलत काम
- आरोपित मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। Ghaziabad Crime: चचेरे मामा ने सात वर्षीय भांजी को काजू-बादाम खिलाने के बहाने कमरे में बुलाकर अश्लील हरकत की। मासूम ने रोते हुए मां से बताने को कहा तो मुंह दबाकर हत्या कर दी। नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात की घटना में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
गुमराह करने को मामा की छत पर रख दिया शव
एसीपी कोतवाली निमिष पाटील ने बताया कि शहीद नगर में रहने वाली बच्ची 15 दिन पहले मौसी के साथ ननिहाल आई थी। पड़ोस में ही चचेरा मामा रहता है, जिसने शुक्रवार रात नौ बजे बच्ची को काजू-बादाम देकर अपने कमरे में बुलाया। यहां उससे अश्लील हरकत की और कहा कि किसी को बताना मत।
बच्ची ने कहा कि नहीं मैं अम्मी को बताऊंगी और मौसी से भी कहूंगी। इतना सुनते ही उसने पीड़िता का मुंह व नाक दबा लिया और मौत के बाद उसे कमरे में छोड़कर चला गया। रात 10 बजे सोने के समय वह नहीं मिली तो मौसी व मामा ढूंढ़ने लगे। बच्ची की तलाश होते देख आरोपित अपने कमरे में गया और शव लेकर छत के रास्ते बच्ची के मामा की छत पर पहुंचा और मुर्गी पालने वाले कमरे में शव रखकर ऊपर से लोहे की जाली रखकर नीचे आ गया।
यह भी पढ़ें- Ghaziabad Crime : किशोरी को दो माह तक बंधक बनाकर दिया जिंदगीभर का 'दर्द', अब 20 साल तक सजा काटेगा दुष्कर्मी
ढूंढ़ने का नाटक किया
वह स्वजन के साथ मिलकर बच्ची को ढूंढ़ने का नाटक करने लगा। इसी बीच स्वजन छत पर पहुंचे तो बच्ची का शव मिला। हालांकि, वे समझे कि शायद गिरने से बेहोश हो गई है। आधी रात 12 बजे उसे जिला एमएमजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मौत की बात सुन स्वजन हैरान रह गए और पुलिस को सूचना दी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Ghaziabad: नर्स से छेड़छाड़ कर मारी ईंट, आरोपितों संग पीड़िता का पिता का भी किया चालान
आरोपित के कमरे से मिली चप्पल
पुलिस ने सभी से अलग-अलग पूछताछ की मामा ने बताया कि छत पर उन्होंने आरोपित को देखा था। मौसी ने कहा कि बच्ची के पैरों में चप्पल नहीं थी। तुरंत पुलिस पहुंची और दोनों घरों की छानबीन की तो आरोपित के कमरे से बच्ची की चप्पल बरामद हो गईं। उसे तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपित ने अश्लील हरकत करने और बच्ची द्वारा स्वजन को इस बारे में कहने की बात पर मुंह व नाक दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।
बच्ची के पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी सात संतान में बच्ची सबसे छोटी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विवेचना जल्द पूरी कर 20 दिन से पहले चार्जशीट दाखिल करेंगे।
- निमिष पाटील, एसीपी कोतवाली।
रिपोर्ट इनपुट- आयुष गंगवार