यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ghaziabad Weather Update: दिनभर मंडराते रहे बादल, लोगों को गर्मी से मिली राहत; यहां जानें मौसम का ताजा अपडेट
Ghaziabad Weather Update एक दिन पहले पूरे दिन रुक-रुककर हुई वर्षा के बाद रविवार को सुबह से आसमान बादल मंडराते रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए चटक धूप नि ...और पढ़ें

HighLights
- न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस
- अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज
- मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन बादल मंडराते रहेंगे।
गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। Ghaziabad Weather Update: एक दिन पहले पूरे दिन रुक-रुककर हुई वर्षा के बाद रविवार को सुबह से आसमान बादल मंडराते रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए चटक धूप निकली, जिससे हल्की गर्मी महसूस हुई। सुबह शाम गर्मी से राहत रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन बादल मंडराते रहेंगे।
पिछले दो दिन से वर्षा का माहौल बना हुआ था। शुक्रवार को सुबह तेज वर्षा के बाद पूरे दिन आसमान में बादल मंडराते रहे थे। शनिवार को रुक-रुककर पूरे दिन वर्षा होती रही, जिससे तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से राहत रही थी। रविवार को सुबह से बादल मंडराते रहे, लेकिन वर्षा नहीं हुई। दोपहर में तेज धूप में गर्मी का अहसास हुई।
अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम
रविवार को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम 17 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 82 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में बादल मंडराते रहेंगे।
यह भी पढ़ें- Ghaziabad Rains: गाजियाबाद में सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
बीच-बीच में धूप निकलने से गर्मी महसूस हो सकती है। तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस बढोतरी हो सकती है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा अधिकतम 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 78 प्रतिशत रह सकती है।
खबरें और भी
रिपोर्ट इनपुट- दीपा शर्मा
यह भी पढ़ें- Ghaziabad Rain: तेज वर्षा से मौसम गाजियाबाद का मौसम हुआ सुहाना, कई जगह बिजली आपूर्ति हुई बंद