यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
खतरनाक थे इरादे: गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, पूछताछ में उगलेंगे 22 करोड़ की ठगी के बड़े राज; विदेश में बैठा है सरगना
Crime News गाजियाबाद पुलिस ने एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। शातिर बदमाश अभी 22 करोड़ रुपये की ठगी कर चुके थे। बताया गया कि गिरोह का सरगन ...और पढ़ें

HighLights
- गाजियाबाद में गिरफ्तार हुए गिरोह के दो सदस्य।
- पकड़े गए बदमाश पूछताछ में उगलेंगे बड़े राज।
- विदेश में बैठा है गिरोह का सरगना हुसैन।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपित 23 राज्यों में करीब 22 करोड़ रुपये की साइबर ठगी कर चुके हैं।
गाजियाबाद में आरोपितों पर तीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आरोपितों ने एक करोड़ 47 लाख रुपये की धनराशि विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कराई थी। आरोपितों पर तेलंगाना में सबसे ज्यादा 20 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि गैंग का सरगना हुसैन विदेश में बैठा हुआ है। हुसैन आरोपितों को अमेरिकी डॉलर और क्रिप्टोकरंसी में भुगतान करता था।
कार लूटने वाला बदमाश भी हुआ गिरफ्तार
गाजियाबाद के राजनगर में सोमवार को चाकू के बल पर कार लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने एक घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश के पास से कार भी बरामद कर ली गई है। पीड़ित के अनुसार कार में जीपीएस लगा हुआ था।
यह भी पढ़ें- नए कानून के तहत गाजियाबाद में दर्ज हुआ पहला मुकदमा, धाराएं पुरानी
नए कानून के तहत दर्ज हुआ केस
पुलिस ने नए आपराधिक कानून के तहत लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद बरामद कार की वीडियोग्राफी भी कराई है।
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक शामली निवासी सुनील चौहान राजनगर सेक्टर-नौ में सोमवार दोपहर स्विफ्ट डिजायर कार से किसी काम से आए थे। उनसे चाकू के बल पर एक बदमाश ने कार लूट ली और फरार हो गया।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में रुपये के लेनदेन में मारपीट, फोन पर मिली सूचना पर दर्ज हुई FIR