यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आजम-अखिलेश की करीबी के घर तीसरे दिन भी इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज बरामद होने की उम्मीद
सपा नेता आजम खां व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की करीबी एकता कौशिक के राजनगर स्थित घर पर तीसरे दिन भी आयकर विभाग का सर्च जारी है। आयकर विभाग के सूत् ...और पढ़ें

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की करीबी एकता कौशिक के राजनगर स्थित घर पर तीसरे दिन भी आयकर विभाग का सर्च जारी है। बृहस्पतिवार को आयकर विभाग के दो अधिकारी महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर साथ ले गए थे।
इसके अलावा शुक्रवार दोपहर भी आयकर विभाग के दो अन्य अधिकारी ब्रिफकेस में महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर ले गए। छह आयकर अधिकारी पुलिस के साथ अभी भी उनके घर में डेरा डाले हुए हैं। देर रात तक सर्च आपरेशन जारी था।
अहम दस्तावेज मिलने की उम्मीद
आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि एकता कौशिक के घर से और भी कई अहम दस्तावेज बरामद होने की उम्मीद है। इसीलिए घर के एक-एक कोने को चेक किया जा रहा है। वहीं जो दस्तावेज जब्त कर अधिकारी ले गए हैं। उन्हें गहनता से जांच की जा रही है।
.jpg)
खरीदी थी मर्सिडीज और जगुआर कार
एकता कौशिक आजम खां की करीबी तो काफी समय से थे, लेकिन बीते एक माह में उनके परिवार द्वारा एक बीएमडब्ल्यू, एक मर्सिडीज व एक जैगुआर कार खरीदी थी। इसी के बाद वह आयकर विभाग के निशाने पर आईं। बताया गया है कि एकता कौशिक के पिता सुरेंद्र कौशिक के भी आजम खां के अच्छे संबंध थे।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें- कौन हैं एकता कौशिक? आजम खान की तिमारदारी के लिए अस्पताल में रहने के दौरान आई थीं चर्चा में
.jpeg)
इसी कारण उनके चाचा का निधन होने पर आजम सांत्वना व्यक्त करने गाजियाबाद आए थे। चर्चा हैं कि एकता आजम खां की मुंह बोली बेटी हैं। इसीलिए मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के सारे अहम काम वही देखती थीं। आजम खां के बेटे अदीब के साथ-साथ उनकी पत्नी से भी एकता कौशिक की अच्छी दोस्ती है।