Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मोदीनगर गोलीकांड: चांद की आपबीती सुन पुलिस हैरान, वारदात के पीछे का पूरा सच बताया; पुलिस के हाथ न लगा आरोपियों का सुराग

    By Vikas Verma Edited By: Jagran News Network
    Updated: Mon, 24 Jun 2024 06:41 PM (GMT+05:30)

    यूपी के मोदीनगर में हुए गोलीकांड में घायल चांद ने पुलिस को वारदात की पूरी कहानी बताई है। चांद की आपबीती सुनकर पुलिस हैरान रह गई। हालांकि पुलिस को बचे ...और पढ़ें

    चांद ने पुलिस को वारदात की पूरी कहानी बताई है।
    चांद ने पुलिस को वारदात की पूरी कहानी बताई है।

    HighLights

    1. मोदीनगर के चांद गोलीकांड में नया अपडेट।
    2. पुलिस को चार आरोपियों का सुराग नहीं लगा।
    3. चांद ने पुलिस को वारदात की पूरी कहानी बताई।

    जागरण संवाददाता, मोदीनगर। गांव खिंदौड़ा के गोलीकांड में बचे चांद की हालत में सुधार आया है। उनका मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। मेरठ व निवाड़ी पुलिस ने सोमवार को अस्पताल में चांद से घटना के बारे में जानकारी ली। उनका वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया।

    चांद ने बताया कि शाम को दीपक त्यागी ने उनके बाग में रजवाहे का पानी बंद कर अपने में शुरू कर दिया था। जबकि पानी चलने का समय उनके बाग का ही था। इसका विरोध किया तो आरोपितों ने चांद व राजा से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

    दोनों पक्षों को शांत करा दिया था

    वहीं, खेत मालिक वेदप्रकाश आए और दोनों पक्षों को समझा कर शांत किया। लेकिन रात में जब पप्पू, चांद व राजा दूसरे बाग पर जाने लगे तो सुधीर, दीपक, बिट्टू समेत सात आरोपितों ने उन पर हमला बोल दिया। गोलियों की आवाज के बीच दहशत में चांद किसी तरह भागे तो आरोपितों ने पीछे से उन पर फायर किया। जिससे उनके पीठ में गोली लगी।

    बताया गया कि पुलिस चांद के बयान चार्जशीट में शामिल करेगी। मुकदमे में भी उन्हें गवाह बनाया जाएगा। परिजन आरोपियों के एनकाउंटर व उनके घर को बुलडोजर से ध्वस्त कराने की मांग कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Kripa Shankar Kanaujiya: जी तोड़ मेहनत करके सिपाही से बने थे DSP, इश्क की खुमारी ने करवा दिया डिमोशन

    दाे दिन बाद भी फरार आरोपित पकड़ से दूर

    मुकदमे में सात आरोपियों को नामजद किया गया। तीन शनिवार को पकड़े गए जबकि, अन्य चार आरोपितों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। निवाड़ी पुलिस व देहात एसओजी की संयुक्त टीम आरोपितों को पकड़ने के लिए आसपास के कई जिलों में खाक छान चुकी हैं। लेकिन बदमाश पुलिस से एक कदम आगे चल रहे हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित भाग जाते हैं।

    खबरें और भी

    वारदात के बाद ही अंडरग्राउंड हो गए थे आरोपी

    आरोपी वारदात के बाद ही अंडरग्राउंड हो गए थे। संभावना है कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद अन्य तथ्य सामने आ सकते हैं। फिलहाल एक पिस्टल बरामद हुई है। अन्य हथियार भी बरामद होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Ghaziabad: नाम छिपाकर शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी बोला- पहले कलमा पढ़ो, फिर करेंगे निकाह

    यह था मामला

    मेरठ जिले के जानी थाना क्षेत्र स्थित गांव धौलड़ी के पप्पू ने निवाड़ी के खिंदौड़ा में आम का बाग किराए पर लिया था। रात को जब वे बाइक से अपने बेटे चांद व राजा के साथ दूसरे बाग पर जा रहे थे तो रास्ते में धौलड़ी-खिंदौड़ा रजवाहे पर हमला कर दिया गया। ताबड़तोड़ फायरिंग में राजा व पप्पू की माैत हो गई थी। विवाद खेत में पानी करने को लेकर था।

    फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी है। दबिश दी जा रही हैं। जल्द उनकी भी गिरफ्तारी होगी। किसी सूरत में आरोपितों को बख्शा नहीं जाएगा। - ज्ञान प्रकाश राय, एसीपी मोदीनगर