यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kumar Vishwas: कवि कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मी ने भी दर्ज कराया मुकदमा, अज्ञात व्यक्ति पर लगाया मारपीट का आरोप
Ghaziabad News कवि कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मी आनंद प्रसाद की ओर से इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा में हरनंदी नदी के पास बुधवार को हुई मारपीट ...और पढ़ें

HighLights
- कवि कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मी ने दर्ज कराया मामला
- सुरक्षाकर्मी ने अज्ञात व्यक्ति पर लगाया मारपीट का आरोप
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा में हरनंदी नदी के पास बुधवार को हुई मारपीट के मामले कवि कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मी आनंद प्रसाद की ओर से भी मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।
कार नंबर के आधार पर पुलिस को दी शिकायत
आनंद प्रसाद ने मारपीट का आरोप लगाते हुए कार के नंबर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसी मामले में गुरुवार को डॉ. पल्लव बाजपेई की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।