Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad: गर्भ में बेटी का पता चलने पर पति ने पेट में मारी लात, हुआ गर्भपात; फिर से गर्भवती होने पर खिलाई दवा

    By Avaneesh kumar MishraEdited By: Geetarjun
    Updated: Fri, 07 Oct 2022 09:14 PM (IST)

    इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र की एक महिला गर्भवती हुई। उसके पति सास और ससुर ने गर्भ की जांच कराई। गर्भ में बेटी होने की जानकारी होने पर पति ने महिला के प ...और पढ़ें

    गर्भ में बेटी की बात पता चलने पर पति ने पेट में मारी लात, हुआ गर्भपात।
    गर्भ में बेटी की बात पता चलने पर पति ने पेट में मारी लात, हुआ गर्भपात।

    गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र की एक महिला गर्भवती हुई। उसके पति, सास और ससुर ने गर्भ की जांच कराई। गर्भ में बेटी होने की जानकारी होने पर पति ने महिला के पेट में लात मारी। इससे उसका गर्भपात हो गया। सालभर बाद महिला फिर से गर्भवती हुई तो जबरन दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया।

    महिला ने उक्त आरोप लगाकर इंदिरापुरम कोतवाली में शिकायत दी। उसके आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    बेटी के जन्म के बाद से महिला को प्रताड़ित करने का आरोप

    महिला के अनुसार, उसकी वर्ष-2013 में इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के एक युवक से शादी हुई। वर्ष-2014 में बेटी का जन्म हुआ। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास व ससुर दहेज को लेकर ताने देने लगे। बेटी का जन्म होने के बाद ससुराल वालों ने उन्हें मायके में रहने के लिए मजबूर कर दिया। काफी समय के बाद उन्हें पति के साथ रहने दिया। वर्ष-2018 में वह दोबारा गर्भवती हो गईं।

    ये भी पढ़ें- Delhi: पुलिस कस्टडी से आरोपित फरार, पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई; वीडियो वायरल

    फिर से गर्भवती होने पर खिलाई दवा

    पति, सास व ससुर ने जबरन भ्रूण की जांच कराई। पता चला कि कोख में बेटी पल रही है। इस पर पति ने उनके पेट में जोरदार लात मारी। इससे उनका गर्भपात हो गया। वह भी गंभीर रूप से बीमार हो गईं। उपचार के बाद किसी तरह से उनकी जान बची। वर्ष-2019 में वह दोबारा गर्भवती हुईं। पति ने जबरन गर्भपात की दवाई खिलाई। इससे उनका गर्भपात हो गया।

    दूसरी शादी की बात बताई

    महिला का आरोप है कि वर्ष-2019 में उनके पति ने बताया कि उसने दूसरी शादी कर ली है। वह उनके व बेटी के साथ नहीं रहेगा। महिला का आरोप है कि पति ने पैसे की लालच में दूसरी शादी की है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Delhi: नाबालिग सहित गैंगस्टर गिरफ्तार, ISI और आतंकी संगठन से लिंक; ली थी सलमान खान की हत्या करने की सुपारी

    जान से मारने की कोशिश

    महिला का आरोप है कि वर्ष-2019 में पति ने आप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर चाकू से उनकी कलाई की नस काट दी। गनीमत रही कि शोर मचाने पर ससुरालवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया, वरना उनकी जान चली जाती। उन्होंने कहा कि अपनी बेटी व परिवार की वजह से वह चुपचाप सारा अत्याचार सहती रहीं।

    मामला बहुत बढ़ जाने पर पुलिस से शिकायत की। उनकी शिकायत पर बृहस्पतिवार को पति, सास व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन करके साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।