Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंदिरापुरम में छत पर मंदिर बनाकर महिला कर रही तंत्र-मंत्र, मामला खुला तो VHP और बजरंग दल ने किया हंगामा

    Updated: Wed, 27 May 2026 02:25 PM (IST)

    गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक इमारत की छत पर मंदिर बनाकर तंत्र-मंत्र करने के आरोप में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों ...और पढ़ें

    महिला कर रही थी तंत्र-मंत्र। जागरण

    महिला कर रही थी तंत्र-मंत्र। जागरण

    HighLights

    1. इंदिरापुरम में छत पर तंत्र-मंत्र का आरोप।

    2. VHP, बजरंग दल और स्थानीय लोगों का प्रदर्शन।

    3. पुलिस ने जांच शुरू की, महिला को चेतावनी।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम के शक्तिखंड स्थित इमारत की छत पर मंदिर बनाकर तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगाकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हरनंदी महानगर के कार्यकर्ताओं के साथ लोगों ने प्रदर्शन किया।

    मंगलवार रात को लोगों ने मकान के बाहर प्रदर्शन किया और पुलिस से यह सब बंद कराने की मांग की। आरोप है कि यह एक बिल्डर फ्लोर है, जिसकी तीसरी मंजिल पर आरोपित महिला और उसके अन्य साथी रहते हैं।

    हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को स्थानीय लोगों से छत पर कथित रूप से अवैध तरीके से निर्मित संरचना के भीतर जादू-टोना, काला जादू, तंत्र-मंत्र एवं अन्य तांत्रिक गतिविधियों के संचालन संबंधी सूचना मिली थी।

    tantra

    खोपड़ी-कंकाल और पुतले जैसी संदिग्ध चीजें छत पर मिलीं

    कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने छत पर देखा तो वहां कुछ संदिग्ध वस्तुएं, खोपड़ी और कंकाल जैसी प्रतीत होने वाली सामग्री, पुतले और अन्य सामान मिला, जिन्हें स्थानीय लोग तांत्रिक गतिविधियों से संबंधित मान रहे हैं।

    इसकी जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को दी गई और लिखित तहरीर भी सौंपी गई। इस दौरान पुलिस द्वारा पूरे प्रकरण की वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी की गई।

    mantra

    स्थानीय लोगों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर सौंपा ज्ञापन

    स्थानीय निवासियों द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया। लोगों ने सुरक्षा की दृष्टि से इस पर रोक लगवाने की मांग की है। इसके अलावा जीडीए से भी अवैध निर्माण की शिकायत की गई है।

    WhatsApp Image 2026-05-27 at 1.00.33 PM

    विश्व हिंदू परिषद के सदस्य ने बताया कि गुरुग्राम में रहने वाली महिला का फ्लैट है। उसने अपना फ्लैट एक महिला को किराये पर दिया है, जो खुद को तांत्रिक बताती है। एसीपी ने बताया कि मामले में जांच कर रहे हैं। महिला को सब बंद करने की चेतावनी दी गई है।

    tantra mantra

    खबरें और भी