Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साहिबाबाद में एक किलोमीटर खुला नाला बना खतरे का सबब, सुरक्षा दीवार की मांग तेज

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 08:44 PM (IST)

    साहिबाबाद में डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क से राजबाग मेट्रो स्टेशन तक एक किलोमीटर खुला नाला हादसे का खतरा बना हुआ है। ...और पढ़ें

    खुला नाला दे रहा हादसों को दावत।

    खुला नाला दे रहा हादसों को दावत।

    HighLights

    1. साहिबाबाद में एक किमी खुला नाला हादसे का खतरा।

    2. डॉ. लोहिया पार्क से राजबाग मेट्रो तक है यह नाला।

    3. सुरक्षा दीवार बनाने की मांग, निगम ने दिया आश्वासन।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। साहिबाबाद के डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क के गेट नंबर-1 से राजबाग मेट्रो स्टेशन तक खुला नाला हादसे का खतरा बढ़ा रहा है। इसको लेकर पूर्व में भी लोग शिकायत कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं की गई।

    स्थानीय निवासियों का कहना है कि सुरक्षा के लिए यहां दीवार बनाने की आवश्यकता है। इस बारे में सांझा प्रयास सामाजिक संगठन ने शिकायत की है।

    संगठन के राष्ट्रीय संयोजक जुगल किशोर ने बताया कि करीब एक किलोमीटर तक नाला खुला पड़ा है। सुरक्षा के लिए यहां दीवार बनाने के लिए भी प्रयास नहीं किए गए हैं।

    कुछ जगह लगी है बल्ली

    उन्होंने बताया कि नगर निगम से कई बार मांग करने के बाद भी सुनवाई नहीं की जा रही है। नाला बगैर सुरक्षा दीवार के है। नगर निगम के अवर अभियंता ने काल करने पर फिलहाल बांस-बल्ली से अस्थायी व्यवस्था का भरोसा दिया।

    कुछ जगह की बल्ली लगी हुई हैं। वर्षा में मुख्य मार्ग से नाला जलभराव के कारण मिल जाता है। राजेंद्रनगर और शालीमार गार्डन जैसे इलाकों में इससे गंदगी फैलती है।

    नगर निगम निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि वर्षा के बाद निर्माण कार्याें को शुरू कराया जाएगा। नालों को लेकर भी कई जगह प्रस्ताव तैयार हैं, जिन पर जल्द ही काम शुरू होगा।

    यह भी पढ़ें- इंदिरापुरम: सड़क और ग्रीन वेली में भरा सीवर का पानी, लोगों का जीना मुहाल