गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, लखनऊ-वाराणसी से दिल्ली के लिए चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ के लिए लखनऊ और वाराणसी से दिल्ली रूट पर समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें ...और पढ़ें

गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें।
HighLights
गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ के लिए विशेष ट्रेनें।
लखनऊ-दिल्ली और वाराणसी-दिल्ली रूट पर चलेंगी समर स्पेशल।
20 अप्रैल से 13 जुलाई तक मिलेंगी एसी, स्लीपर, जनरल कोच।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लखनऊ और वाराणसी से दिल्ली रूट पर समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या 04203/04204 (लखनऊ–नई दिल्ली–लखनऊ) समर स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को संचालित की जाएगी। लखनऊ से चलकर यह ट्रेन शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 04204 नई दिल्ली से लखनऊ के लिए इसी अवधि में प्रत्येक सोमवार को ही चलेगी। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वाराणसी-दिल्ली रूट पर ट्रेन संख्या 04209/04210 का भी संचालन किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 04209 वाराणसी से दिल्ली के लिए 15 अप्रैल से 20 मई और 27 मई से 15 जुलाई तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। जबकि ट्रेन संख्या 04210 दिल्ली से वाराणसी के लिए 16 अप्रैल से 21 मई और 28 मई से 16 जुलाई तक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित की जाएगी। इस ट्रेन का ठहराव रायबरेली, लखनऊ, हरदोई, रामपुर, मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद स्टेशन पर होगा।