Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सूर्या हत्याकांड: भाई यश को मिली नौकरी, आवास और शस्त्र लाइसेंस का इंतजार

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 07:37 PM (IST)

    सूर्या हत्याकांड के दो महीने बाद उसके भाई यश चौहान ने खोड़ा नगर पालिका में सुपरवाइजर की नौकरी ज्वाइन कर ली है। ...और पढ़ें

    सूर्या के परिवार को शस्त्र लाइसेंस का इंतजार। जागरण

    सूर्या के परिवार को शस्त्र लाइसेंस का इंतजार। जागरण

    HighLights

    1. सूर्या के भाई यश ने खोड़ा पालिका में सुपरवाइजर की नौकरी ज्वाइन की।

    2. डीएम ने आवास और शस्त्र लाइसेंस का वादा अभी तक नहीं निभाया।

    3. यश चौहान परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य, किराये के घर में रहते हैं।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। दो महीने पहले 28 मई को खोड़ा में असद और उसके साथियों द्वारा की गई सूर्या की चाकू मारकर हत्या के बाद डीएम द्वारा परिवार के एक सदस्य को नौकरी के दिए गए पत्र के तहत भाई यश चौहान ने नौकरी ज्वाइन कर ली है।

    वह खोड़ा नगर पालिका परिषद में सुपरवाइजर के पद पर कार्य कर रहे हैं। यश ने बताया कि 13 जुलाई को उन्होंने नौकरी ज्वाइन कर ली है। अभी उनको वेतन के बारे में नहीं बताया गया है।

    डीएम को मांग पत्र देकर शस्त्र लाइसेंस की मांग की थी 

    साथ ही उन्होंने कहा कि करीब दो महीने पहले वह मां सरोज चौहान के साथ डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ से मिले थे। यहां उन्होंने डीएम को मांग पत्र देकर आवास और शस्त्र लाइसेंस की मांग की थी।

    डीएम ने आवास और शस्त्र लाइसेंस का वायदा किया था, जो अभी तक पूरा नहीं किया गया। वह यहां चार हजार रुपये किराये पर रहते हैं।

    आवास मिल जाने से उनको काफी सहारा मिलेगा। उनके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। अब घर में वो इकलौते कमाने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें- सूर्या हत्याकांड: पीड़ित परिवार की मदद करने पर हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी