गाजियाबाद में अलग-अलग स्थानों पर किशोर समेत तीन ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद के लोनी में शनिवार सुबह किशोर समेत तीन लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है, हा ...और पढ़ें

किशोर समेत तीन लोगों ने फंदा लगा की आत्महत्या। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
लोनी में किशोर समेत तीन लोगों ने की आत्महत्या।
अनिल, महक और युवराज ने अलग-अलग स्थानों पर जान दी।
पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू की, पोस्टमार्टम जारी।
संवाद सहयोगी,जागरण लोनी (गाजियाबाद)। लोनी के दो थाना क्षेत्रों के अलग अलग स्थानों पर शनिवार सुबह किशोर समेत तीन लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप कार्रवाई में जुटी है।
मूलनिवासी सिखराना जौनपुर अनिल (23) पूजा कालोनी स्थित मकान के दूसरी मंजिल में किराए पर रहता था। शुक्रवार रात गले में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज स्वजन को सूचना देकर जांच में जुटी है।
वहीं दूसरी घटना लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की है। गोविंद टाउन कालोनी में सलीम किराये के मकान में 18 वर्षीय बहन के साथ रहते है। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रतिदिन की भांति काम पर गये थे।
बड़ी बहन अमीना करीब 11 बजे कमरे पर पहुंची तो छोटी बहन महक को कमरे में लगे पंखे से लटका पाया। सूचना पर पुलिस ने युवती के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
युवती के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बहन निशांत उर्फ नितेश निवासी शक्ति गार्डन से बातचीत करती थी। बहन युवक से शादी करना चाहती थी। वहीं अमित विहार कालोनी में 16 वर्षीय युवक युवराज का शव कमरे में लगे पंखे के हुक में रस्सी की सहायता से फंदा लगा लटका मिला।
स्वजन ने पारिवारिक कलह के चलते फंदा लगाने की बात कहते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि तीनों मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।