तुलसी निकेतन में चार दिन से पानी का संकट, निवासियों की बढ़ी परेशानी
तुलसी निकेतन कॉलोनी में चार दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है, जिससे निवासियों को काफी परेशानी हो रही है और उन्हें बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
HighLights
तुलसी निकेतन में चार दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित।
पंप की केबल फुंकने से समस्या, कांवड़ से टैंकर नहीं।
निवासियों को बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा, मरम्मत जारी।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। तुलसी निकेतन कालेानी में चार दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित है।लोगों का आरोप है कि पंप की केबल फुंक जाने से अक्सर यही स्थिति बन जाती है।
शुक्रवार को भी कई घरों में पानी नहीं पहुंचा। कांवड़ के चलते जगह-जगह मार्ग बंद होने से जीडीए के टैंकर भी नहीं पहुंच पा रहे हैं।
स्थानीय निवासी राजेश ने बताया कि पानी की आपूर्ति बंद होने से घरों में परेशानी बढ़ गई है और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में बाजार से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है, जिससे जेब पर बोझ भी बढ़ा है।
स्थानीय निवासी अमित ने बताया कि पंप की मरम्मत कराने में समय लग रहा है, जिससे परेशानी बढ़ रही है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कुलदीप कसाना ने बताया कि कॉलोनी में पानी की समस्या लगातार बनी हुई।
अधिकारियों से भी पानी के संबंध में बात की गई है लेकिन अधिकारियों ने कांवड़ के चलते टैंकर भेजने में असमर्थता जताई है। ऐसे में पंप को जल्द ही सही कराए जाने की मांग की गई है। जीडीए के सहायक अभियंता रुद्रेश शुक्ला ने बताया कि पंप को सही कराने का काम कराया जा रहा है।