विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब्बास अंसारी ने कब्रिस्तान पहुंचकर मुख्तार की कब्र पर पढ़ा फातिहा, भारी संख्या में पुलिस फोर्स रही तैनात

Published: Tue, 11 Jun 2024 07:59 AM (IST)

स्व. मुख्तार अंसारी का पुत्र विधायक अब्बास अंसारी सोमवार को सुबह करीब 10 बजे पुलिस अभिरक्षा में अपने पैतृक आवास ...और पढ़ें

अब्बास अंसारी ने कब्रिस्तान पहुंचकर मुख्तार की कब्र पर पढ़ा फातिहा
अब्बास अंसारी ने कब्रिस्तान पहुंचकर मुख्तार की कब्र पर पढ़ा फातिहा

संवाद सूत्र, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। स्व. मुख्तार अंसारी का पुत्र विधायक अब्बास अंसारी सोमवार को सुबह करीब 10 बजे पुलिस अभिरक्षा में अपने पैतृक आवास नगर के यूसुफपुर फाटक पर पहुंचा। अपने वालिद स्व. मुख्तार अंसारी की याद में आयोजित कुरानखानी व प्रार्थना कार्यक्रम में भाग लिया।

यूसुफपुर फाटक आवास में कैदी वाहन से उतरने के पश्चात अब्बास अपने छोटे भाई उमर अंसारी, बड़े पिता सांसद अफजाल अंसारी, पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी आदि से मिलकर सीधे घर के अंदर पहुंचकर परिवार के अन्य सदस्यों से मिला व आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किया।

अब्बास अंसारी के आने की जानकारी होने पर मुहल्ले व अगल-बगल के युवकों व अन्य लोग फाटक परिसर में पहुंच गए। मकान के अंदर से निकलने के बाद अब्बास अंसारी सभी लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना।

अब्बास अंसारी शाम करीब 5.30 बजे नगर के यूसुफपुर कालीबाग कब्रिस्तान पुलिस के कैदी वाहन से पहुंचा। वाहन से उतरने के बाद वह अपने वालिद स्व. मुख्तार अंसारी की कब्र पर पहुंचकर फूल चढ़ाया, इसके पश्चात फातिहा पढ़ा।

इस दौरान उन्होंने अपने पूर्वजों के कब्र पर फूल चढ़ाया। तत्पश्चात मजार परिसर में आयोजित मिलाद शरीफ कार्यक्रम में शिरकत किया। करीब 30 मिनट तक कब्रिस्तान में रहने के बाद अब्बास अंसारी जिला कारागार गाजीपुर के लिए रवाना हुआ।

सांसद अफजाल अंसारी, पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, मंसूर अंसारी, उमर अंसारी, उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक, सीओ अतर सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी श्रद्धालुओं से भरी बस; चार की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।