Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

     परमवीर चक्र विजेता हमीद पार्क के स्तंभ से चार कीमती लाइटें चोरी, चोरों ने जीप की हेडलाइट्स भी तोड़े

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 05:30 AM (IST)

    गाजीपुर के धामूपुर स्थित परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद पार्क में सुरक्षा व्यवस्था बदहाल है, जहां चोरों ने स्तंभ से चार कीमती लाइटें चुरा लीं और आ ...और पढ़ें

    हमीद पार्क में लगे डमी आरसीएल गन की जीप का तोड़ा गया हेडलाइट।

    हमीद पार्क में लगे डमी आरसीएल गन की जीप का तोड़ा गया हेडलाइट।

    HighLights

    1. हमीद पार्क से चार कीमती लाइटें चोरी हुईं।

    2. आरसीएल गन की जीप की हेडलाइट तोड़ी, सीट फाड़ी।

    3. सुरक्षा गार्ड और नियमित गश्त की कमी उजागर।

    जागरण संवाददाता, दुल्लहपुर (गाजीपुर)। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देकर पाकिस्तान को धूल चटाने वाले परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के गांव धामूपुर में भी उनके नाम पर बने हमीद पार्क की सुरक्षा व्यवस्था बदहाल है। पार्क में लगे स्तंभ की चार कीमती लाइट अज्ञात चोर उड़ा ले गए।

    इतना ही नहीं, पार्क में डमी के रूप में रखी गई आरसीएल गन की जीप की हेडलाइट तोड़ने के साथ ही उसकी शीट का कवर भी फाड़ दिया गया। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद पार्क की सुरक्षा के लिए न कोई गार्ड है और न ही रात में नियमित पीआरवी गश्त हो रही है। इससे चोरों और अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।

    पार्क के सुंदरीकरण के बाद प्रकाश और सजावट के लिए स्तंभ पर चार कीमती लाइट लगाई गई थीं। कुछ दिन पूर्व समाजसेवी सद्दाम की पहल पर चंदा जुटाकर पार्क का सुंदरीकरण कराया गया था। इसी स्तंभ पर लगी चारों लाइट अब गायब हैं।

    हमीद पार्क महज एक पार्क नहीं, बल्कि देश के वीर सपूत की वीरता और बलिदान की याद को संजोए स्थल है। ऐसे महत्वपूर्ण स्थल से लाइट चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

    वीर अब्दुल हमीद के पोते परवेज आलम ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। परवेज आलम ने बताया कि पार्क में आए दिन चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। नियमित गश्त नहीं होने से पार्क असामाजिक तत्वों के निशाने पर है।

    खबरें और भी

    उन्होंने बताया कि पार्क की सुरक्षा के लिए गार्ड की व्यवस्था कराने की मांग शासन-प्रशासन से कई बार की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं हुई। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि पार्क की ओर पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। जल्द ही चोरी करने वालों का भी पता लगाया जाएगा।

    लाइट चोरी तक नहीं थमे अराजक तत्व, तोड़ डाली जीप की हेडलाइट

    दूसरे पोते जमील आलम ने बताया कि पार्क में डमी के रूप में रखी गई आरसीएल गन की जीप को भी अराजक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया है। जीप की हेडलाइट तोड़ दी गई और सीट का कवर भी फाड़ दिया गया। इससे साफ है कि मामला सिर्फ चोरी तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्क में रखी वीर अब्दुल हमीद की वीरता से जुड़ी धरोहरों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में लड़की बनकर बुलाया और लूट लिया, चार आरोपित गिरफ्तार