Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर में अमृत भारत स्टेशन के उद्घाटन की तिथि तय, यात्रियों को मिलेगी हाईटेक सुविधाएं

    Updated: Fri, 30 Jan 2026 02:59 PM (IST)

    गाजीपुर के दिलदारनगर स्टेशन पर 21.16 करोड़ की लागत से बन रहे अमृत भारत स्टेशन का 90% कार्य पूरा हो चुका है। अप्रैल 2026 में इसके उद्घाटन के बाद यात्रि ...और पढ़ें

    अप्रैल में अमृत भारत स्टेशन के नए भवन का होगा उद्घाटन।

    अप्रैल में अमृत भारत स्टेशन के नए भवन का होगा उद्घाटन।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, दिलदारनगर (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन के पीछे हाईटेक सुविधाओं से लैस वातानुकूलित 21.16 करोड़ की लागत से बन रहा अमृत भारत स्टेशन योजना का नया भवन अप्रैल 2026 में उद्घाटन होगा। इसके बाद यात्री नए भवन से लाभांवित होंगे। भवन का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। शेष 10 प्रतिशत फिनसिंग का कार्य बाकी है, जो तेज गति से चल रहा है।

    पीएम नरेन्द्र मोदी ने बीते 6 अगस्त 2023 में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इस योजना का शिलान्यास किया था। भवन निर्माण का कार्य रेलवे के गति शक्ति विभाग से श्री नारायण कंस्ट्रक्शन पटना बिहार की कंपनी को दिया गया है।

    दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर स्थित दिलदारनगर रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना में हुआ था। योजना के तहत स्टेशन के पीछे 39/17 मीटर का नए भवन का निर्माण कार्य वर्ष 2024 में शुरू हुआ था और अब कार्य अंतिम दौर में है। भवन का प्रवेश व निकास पूरब व पश्चिम तरफ से होगा।

    यात्रियों को नए भवन में आने के लिए साढ़े सात मीटर का चौड़ा सीसी सड़क मिलेगा। हाल सहित दो तल्ला छत, लिफ्ट रूम, सीढ़ी चार व दो पहिया वाहन के लिए 300 मीटर का पार्किंग व 2/2 का 500 मीटर लंबा ड्रेन बन गया है। 12 हजार लीटर पानी टंकी का निर्माण हो रहा है।

    खबरें और भी

    भवन में बफर सीलिंग का कार्य चल रहा है। प्रथम तल पर चार रूम वेटिंग हाल सहित बने है।जिसमें आरपीएफ थाना ,पैनल रूम व किचन भी है।

    भवन के निचले तल पर नया आरक्षण व अनारक्षित टिकट काउंटर होगा। जिसमें एक आरक्षण व चार अनारक्षित टिकट काउंटर होंगे जिसमें एक दिव्यांग यात्रियों के लिए भी काउंटर होगा।

    भवन के मुख्य द्वार के सामने लहराएगा तिरंगा

    अमृत भारत स्टेशन योजना में चयनित स्थानीय स्टेशन के नए भवन के मुख्य द्वार पर 15 मीटर ऊंचाई पर तिरंगा लहराएगा जो यात्रियों को राष्ट्र गर्व की अनुभूति कराएगा। इसके लिए बेस बनकर तैयार भी हो गया है।केवल तिरंगा झंडा के लिए पाइप लगाना है।

    नए भवन में होगी यह सुविधाएं

    अमृत भारत योजना में चयनित स्थानीय स्टेशन के नए भवन में आरक्षण व अनारक्षित टिकट काउंटर, स्टेशन कार्यालय, पैनल रूम, फीडिंग रूम, लिफ्ट रूम, आरपीएफ थाना भी होगा। वहीं प्रकाश व्यवस्था के लिए परिसर में छह हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। पुराने फुटओवर ब्रिज का विस्तार कर उसे नए भवन से जोड़ा जाएगा। इसके अतिरिक्त एक नया और चौड़ा फुटओवर ब्रिज और एस्केलेटर भी स्थापित होगा। भविष्य में गार्ड और ड्राइवर रनिंग रूम के साथ-साथ प्रस्तावित प्लेटफॉर्म संख्या छह का निर्माण भी शुरू किया जाएगा। दानापुर मंडल ने इसके लिए रेल बोर्ड को प्रस्ताव भी भेजा है। वर्ष 2026 के अप्रैल तक अमृत भारत स्टेशन योजना में चयनित स्टेशन भवन पूरा हो जाएगा।अब तक 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।शेष 10 प्रतिशत का कार्य बाकी है जो तेज गति से चल रहा है। -रोशन कुमार, इंजीनियर श्रीनारायण कंस्ट्रक्शन पटना बिहार।