गाजीपुर में फर्जी पते पर शस्त्र लाइसेंस लेने वाले मुख्तार गैंग के सहयोगी, तत्कालीन थाना प्रभारी और लेखपाल पर मुकदमा दर्ज
पुलिस ने गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के सहयोगी मोहम्मद शाहिद, तत्कालीन थाना प्रभारी और लेखपाल के खिलाफ फर्जी पते पर शस्त्र लाइसेंस लेने के आरोप में मुक ...और पढ़ें

गाजीपुर में मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगी पर फर्जी शस्त्र लाइसेंस का केस।
HighLights
मुख्तार अंसारी के सहयोगी पर फर्जी शस्त्र लाइसेंस का मुकदमा।
तत्कालीन थाना प्रभारी और लेखपाल भी धोखाधड़ी में शामिल।
51 शस्त्र लाइसेंसों की विशेष जांच में फर्जीवाड़ा उजागर।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। दिवंगत मुख्तार अंसारी के संगठित आपराधिक नेटवर्क और उसके करीबियों के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र के निर्देश पर जिले में असलहा लाइसेंस की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आईएस-191 गैंग के सहयोगी मोहम्मद शाहिद, तत्कालीन थाना प्रभारी मुहम्मदाबाद और तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल के खिलाफ धोखाधड़ी व साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मुख्तार अंसारी, उसके स्वजन और गिरोह के सदस्यों व सहयोगियों को निर्गत किए गए कुल 51 शस्त्र लाइसेंसों और उन पर क्रय-विक्रय किए गए हथियारों के भौतिक सत्यापन के लिए एक विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर एवं ग्रामीण) के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों की अलग-अलग टीमें इस गहन जांच में जुटी हैं। इसी भौतिक सत्यापन के दौरान पुलिस को शस्त्र लाइसेंस जारी कराने में बड़े पैमाने पर की गई अनियमितता और कूटरचना के पुख्ता सबूत मिले।
जांच में यह सनसनीखेज तथ्य सामने आया कि मोहम्मद शाहिद पुत्र कुर्बान अली मूल रूप से वार्ड नंबर 4, अब्दुल हमीद नगर, थाना सैदपुर गाजीपुर का निवासी है, उसने अपना मूल पता छिपाकर मुहम्मदाबाद के अस्थायी पते पर शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। वह वर्ष 1999 से 2015 तक पुरानी कचहरी, मंगल बाजार, यूसुफपुर (थाना मुहम्मदाबाद) में सिर्फ एक किरायेदार के रूप में रह रहा था।
शाहिद ने शस्त्र आवेदन पत्र के स्थायी और वर्तमान पते, दोनों कॉलम में मुहम्मदाबाद के पते का उल्लेख किया था। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश 28.अप्रैल.2001 के क्रम में उसे एसबीबीएल गन का लाइसेंस (संख्या 1383/पी2) निर्गत भी हो गया, जिस पर उसने कई बार हथियारों का क्रय-विक्रय किया।