गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड में तेज हुई कार्रवाई, चारों आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित
गाजीपुर में बिंदु होटल के मालिक के बेटे विनीत राय की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वाराणसी जोन के डीआईजी वैभव कृष्ण ने चारों नामज ...और पढ़ें

विनीत राय हत्याकांड के चारों आरोपितों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। बिंदु होटल के मालिक के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी जोन वैभव कृष्ण ने चारों आरोपित पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनाम घोषित होने के बाद पुलिस कार्रवाई तेज हो गई है। इस घटना की निगरानी खुद डीआईजी कर रहे हैं।
शुक्रवार की रात्रि 11.15 बजे बदमाशों ने अष्टभुजी कालोनी निवासी होटल मालिक आलोक राय उर्फ डब्लू राय के बड़े बेटे विनीत राय की बिंदु होटल के गेट पर उस समय पांच गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह खाना खाकर घर आने के लिए बुलेट से निकले थे। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए थे। हत्या को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने गार्ड शंभू यादव से बियर की मांग की थी।
हालांकि बियर नहीं ली थी, लेकिन वह होटल के सामने खड़े रहे। ऐसा माना जा रहा था कि उन्हें जानकारी थी कि होटल मालिक के दोनों बेटे अपने साथियों के साथ होटल में ही खाना बनाकर खा रहे हैं। संयोग अच्छा रहा कि छोटा भाई होटल में ही रुक गया। अन्यथा बदमाशों के निशाने पर दोनों भाई थे।
छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय पुत्र रविशंकर पांडेय उर्फ़ रवि शेखर पांडेय निवासी फतेहपुर सिकंदरपुर (गोशाबाद) थाना कोतवाली, जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव पुत्र केशव यादव निवासी कोठियाकोडर ताल थाना करीमुद्दीनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज था।
खबरें और भी
वहीं, आलोक दुबे पुत्र लक्ष्मण दुबे निवासी काली धाम कालोनी फूल्लनपुर थाना कोतवाली व कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद पुत्र तूफानी बिंद निवासी गोंडा देहाती गौशाबाद थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
घटना के बाद पहुंचे एडीजी पीयूष मोर्डिया व डीआईजी वैभव कृष्ण के सामने स्वजन ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। पिता आलोक राय ने स्पष्ट कहा कि उन्हें सिर्फ डीआईजी वैभव कृष्ण पर भरोसा है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर आरोपितों का एनकाउंटर नहीं हुआ तो वह मुख्यमंत्री आवास के सामने सपरिवार आत्मदाह करेंगे।
उधर, कटरा गैंग अब तक शहर में कई आपराधिक वारदात को अंजाम दे चुका है, लेकिन खाकी और खादी के संरक्षण के कारण उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इस घटना के बाद फरार आरोपितों को एक जनप्रतिनिधि का संरक्षण बताया जा रहा है। इस कारण पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।देर शाम डीआईजी ने चारों आरोपितों पर इनाम घोषणा की कार्रवाई की।
विनीत राय हत्याकांड के चार नामजद आरोपितों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। -वैभव कृष्ण, डीआईजी वाराणसी।