गाजीपुर में 2268 परिषदीय विद्यालयों में 2.26 लाख बच्चे देंगे परीक्षा, विभाग ने पूरी की तैयारी
गाजीपुर के 2268 परिषदीय विद्यालयों में 16 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी, जिसमें लगभग 2.26 लाख छात्र शामिल होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी तैय ...और पढ़ें

2268 परिषदीय विद्यालयों में 2.26 लाख बच्चे देंगे परीक्षा।
HighLights
वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 20 मार्च को समाप्त।
गाजीपुर के 2268 विद्यालयों में 2.26 लाख छात्र देंगे परीक्षा।
कक्षा 1 मौखिक, अन्य कक्षाओं में लिखित-मौखिक परीक्षा पैटर्न।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनपद के 2268 परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत लगभग 2.26 लाख छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी। पहली पाली सुबह 9.30 से 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक चलेगी। परिणाम 30 मार्च तक घोषित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार कक्षा एक की परीक्षा पूरी तरह मौखिक होगी। कक्षा 2 से 3 तक 50 प्रतिशत लिखित और 50 प्रतिशत मौखिक परीक्षा होगी, जबकि कक्षा 4 व 5 में 70 प्रतिशत लिखित और 30 प्रतिशत मौखिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की 50 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 16 मार्च को कक्षा 1 से 5 तक के सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी, जबकि कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए बेसिक क्राफ्ट कृषि तथा खेल एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
17 मार्च को पहली पाली में कक्षा 2 से 8 तक गणित तथा दूसरी पाली में कक्षा 3 से 8 तक संस्कृत अथवा उर्दू की परीक्षा होगी। 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान व अंग्रेजी, 19 मार्च को पहली पाली में हिंदी और दूसरी पाली में कला व संगीत की परीक्षा होगी। 20 मार्च को विज्ञान, पर्यावरण अध्ययन और कार्य अनुभव की परीक्षा के साथ वार्षिक परीक्षा का समापन होगा।
खबरें और भी
विभाग के अनुसार प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिकाएं और अन्य सामग्री विद्यालयों तक पहुंचा दी गई है। परीक्षाओं के बाद तुरंत मूल्यांकन कार्य शुरू कराया जाएगा। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
सोमवार से शुरू हो रही परिषदीय विद्यालयों के वार्षिक परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। कक्षा एक के बच्चों की मौखिक परीक्षा होगी। इसके अलावा अन्य कक्षाओं को प्रश्न पत्र दिया जाएगा। -उपासना रानी वर्मा, बीएसए।