गाजीपुर की 20 ग्राम पंचायतों में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, योग्यता और खाली पद
गाजीपुर के कासिमाबाद ब्लॉक की 20 ग्राम पंचायतों में आशा कार्यकर्ताओं के 26 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। 25 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
कासिमाबाद में आशा कार्यकर्ताओं के 26 पद रिक्त।
25 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं कर सकती हैं आवेदन।
न्यूनतम आठवीं पास और स्मार्टफोन ज्ञान अनिवार्य।
जागरण संवाददाता, कासिमाबाद (गाजीपुर)। सीएचसी अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आशा कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ब्लॉक क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों में कुल 26 पद रिक्त हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. एनके सिंह ने बताया कि आशा कार्यकर्ता पद के लिए 25 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित, विधवा अथवा तलाकशुदा महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। अभ्यर्थी का कम से कम कक्षा आठ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
इसके अलावा स्मार्टफोन संचालन का ज्ञान भी जरूरी रखा गया है, ताकि स्वास्थ्य विभाग की ऑनलाइन योजनाओं एवं एप आधारित कार्यों का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके।
उन्होंने बताया कि बिशनपुर में एक, पाली में चार, सिधउत में दो, चवरा में एक, रोहिली में एक, रसूलपुर में एक, सिउरा भरटोली में एक, बड़ौरा में एक, महादेवा में एक, गंगौली में तीन, दुधौड़ा में एक, सिरवर में एक, बरेसर खास में एक, खानपुर ढोलीपुर में एक, हसनपुर गौरा में एक, दरियापुर में एक, चकिया चकसिकंदर में एक, बहरार में एक, बांका खास में एक तथा महुआरी में एक पद रिक्त है।