लखीमपुर में 10 साल के बाद ऐतिहासिक सफर का आगाज, पहले दिन 250 यात्रियों ने कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस से किया सफर
लखीमपुर में 10 साल बाद कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस का ऐतिहासिक सफर शुरू हुआ। पहले दिन 250 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे जिले की रेल कनेक्टिविटी बहाल हुई। ...और पढ़ें
-1785157242980_m.webp)
पहले दिन 250 यात्रियों ने किया कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस से सफर।
HighLights
लखीमपुर में कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस का ऐतिहासिक सफर शुरू।
दस साल बाद जिले की रेल कनेक्टिविटी बहाल हुई।
पहले दिन 250 यात्रियों ने यात्रा की, मिली राहत।
संवाद सूत्र, लखीमपुर। जिले के रेल इतिहास में सोमवार का दिन मील का पत्थर साबित हुआ। करीब दस साल के इंतजार के बाद शुरू हुई कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस के पहले ही दिन करीब 250 यात्रियों ने ऐशबाग तक की यात्रा की। नई रेल सेवा को लेकर यात्रियों में खुशी दिखाई दी।
मीटर गेज की कई ट्रेन बरेली से ऐशबाग तक जाती थी। मगर, ब्राडगेज होने के बाद से जिले की ऐशबाग एवं बरेली जंक्शन से रेल कनेक्टिविटी कट गई। ऐसे में बरेली और लखनऊ जाने वालों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
मगर, कासगंज ऐशबाग एक्सप्रेस ट्रेन ने एक बार फिर से जिले को बरेली और ऐशबाग से जोड़ दिया है। इससे छात्रों, युवाओं एवं व्यापारियों के अलावा चिकित्सा को लेकर आवागमन करने वालों को आरामदायक यात्रा सुविधा ही नहीं मिलेगी, बल्कि समय और पैसा दोनों बचेगा।
पहले दिन 11 मिनट लेट हुई ट्रेन
पहले दिन ट्रेन अपने निर्धारित समय से 11 मिनट की देरी से लखीमपुर स्टेशन पहुंची। कासगंज से ऐशबाग जाने वाले एक्सप्रेस ट्रेन 10:24 की जगह 10:35 पर आई। इस ट्रेन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग स्टेशन पहुंच गए और उन्होंने इस ट्रेन को जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।
खबरें और भी
करीब 11 साल बाद बरेली और ऐशबाग से जुड़ा जिला
छोटी लाइन की कई ट्रेन बरेली से लेकर ऐशबाग जंक्शन तक जाती थी। मगर, ब्राडगेज होने के बाद ट्रेनों की संख्या ही सीमित नहीं रही,बल्कि ऐशबाग और बरेली जंक्शन तक रेल कनेक्टिविटी तक कट गई। ऐसे में जिलेवासियों को ऐशबाग से लेकर बरेली जंक्शन तक जाने के लिए आटो आदि करके पहुंचना पड़ता था। इसमें समय और पैसा भी अधिक खर्च होने के अलावा समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा था।