Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 16 फरवरी को होगा मतदान

    Updated: Fri, 30 Jan 2026 07:41 PM (IST)

    गाजीपुर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया है। शुक्रवार को अनंतिम मतदाता सूची जारी हुई, जिस पर 2 फरवरी तक आपत्तियां दर्ज ...और पढ़ें

    कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित।

    कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के आगामी निर्वाचन के संबंध में निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। निर्वाचन प्रक्रिया की शुरुआत शुक्रवार को अनंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन से हुई। प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची पर यदि किसी सदस्य को आपत्ति हो तो वह दो फरवरी को अपराह्न तीन बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।

    निर्धारित समय के उपरांत प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री तीन एवं चार फरवरी को प्रातः 11 से अपराह्न तीन बजे तक की जाएगी।

    इसके पश्चात नामांकन पत्रों का दाखिल पांच एवं छह फरवरी को इसी समयावधि में किया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच सात फरवरी को होगी, जिसके बाद वैध नामांकन पत्रों की सूची प्रकाशित की जाएगी।

    नाम वापसी की तिथि नौ फरवरी निर्धारित की गई है जो दोपहर 12 से तीन बजे तक होगी। इसके उपरांत विधि-सम्मत प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

    चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान 16 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक मध्यावकाश सहित होगा। उसी दिन मतदान समाप्ति के बाद अपराह्न चार बजे से मतगणना प्रारंभ होकर अंतिम परिणाम घोषित किए जाने तक चलेगी।