Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर 2 पक्षों में जमकर मारपीट, दो युवकों का फटा सिर

    Updated: Tue, 27 Jan 2026 11:38 AM (IST)

    गाजीपुर के दुल्लहपुर में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान तिरछी और कटौली गांव के युवाओं में डीजे तेज बजाने को लेकर मारपीट हो गई। इस झड़प में दो युवकों ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर विवाद।

    2. गाजीपुर के दुल्लहपुर में दो गांवों के युवाओं में मारपीट।

    3. झड़प में दो युवकों के सिर फटे, पुलिस ने की कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, दुल्लहपुर (गाजीपुर)। तिरछी व कटौली गांव में स्थापित सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन के दौरान सोमवार की देर शाम साउंड सिस्टम एक दूसरे से तेज बजाने को लेकर दोनों गांव के युवाओं के बीच जमकर मारपीट हुई।

    मारपीट में दो युवकों का सिर फट गया। हालांकि पुलिस के पहुंचने के पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों साउंड सिस्टम लदे वाहन और 10 से 12 युवकों को हिरासत में ले लिया।

    तिरछी और कटौली गांव के युवक सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए रेवरिया स्थित मंगई नदी जा रहे थे। तिरछी का चंदन कन्नौजिया तथा कटौली का सत्येंद्र कश्यप अपना साउंड सिस्टम बजा रहे थे।

    इसी दौरान साउंड सिस्टम एक दूसरे से तेज बजाने को लेकर दोनों गांवों के युवकों में कहासुनी, गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। दोनों युवकों का सिर भी फट गया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ कमलेश कुमार ने बताया कि इस घटना में 12 लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- 'कच्चा बादाम' फेम अंजली अरोड़ा के ब्वायफ्रेंड को मेरठ में पुलिस ने किया अरेस्ट, कार पर लगा था पूर्व सांसद का फर्जी पास