'कच्चा बादाम' फेम अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड को मेरठ पुलिस ने किया अरेस्ट, कार पर लगा था पूर्व सांसद का फर्जी पास
इंटरनेट मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा के ब्वायफ्रेंड आकाश संसनवाल को मेरठ में गिरफ्तार किया गया है। वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर काशी टोल प्लाजा पर पूर् ...और पढ़ें

पूर्व सांसद का फर्जी पास लगी कार के साथ अंजली अरोड़ा के ब्वायफ्रेंड आकाश संसनवाल
HighLights
अंजलि अरोड़ा के ब्वायफ्रेंड आकाश संसनवाल गिरफ्तार।
पूर्व सांसद का फर्जी पास लगाकर घूम रहा था।
मेरठ के काशी टोल प्लाजा पर पकड़ा गया।
जागरण संवाददाता, मेरठ। इंटरनेट मीडिया पर ‘कच्चा बादाम’ गाने से मशहूर हुई अंजली अरोड़ा के ब्वायफ्रेंड आकाश संसनवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आकाश कार पर पूर्व सांसद का फर्जी पास लगाकर घूम रहा था।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे स्थित काशी टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसकी गाड़ी रोकी। पिछले तीन दिनों से चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने अभी तक 52 मुकदमे दर्ज कर 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सभी के पास नकली थे।
गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत पुलिस पिछले दो दिनों से शहर और टोल प्लाजाओं पर लगातार वाहनों की जांच कर रही है। रविवार को मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर काशी टोल प्लाजा पर दिल्ली से मेरठ की ओर आ रही एक स्कॉर्पियो कार को रोका, जिस पर पूर्व सांसद का पास लगा था।
पुलिस को शक होने पर जब पास की जांच की तो वह फर्जी निकला। गाड़ी चला आकाश संसनवाल को पुलिस हिरासत में लेकर परतापुर थाने भेज दिया, जहां उसपर मामला दर्ज किया।
आकाश संसनवाल दिल्ली के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के कटवारिया सराय का रहने वाला है। वह इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर, डांसर और मॉडल अंजली अरोड़ा का ब्वायफ्रेंड है।
यह भी पढ़ें- सहारनपुर में BAMS के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता ने सीनियर पर रैगिंग और हत्या की साजिश का लगाया आरोप