Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहारनपुर में BAMS के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता ने सीनियर पर रैगिंग और हत्या की साजिश का लगाया आरोप

    Updated: Tue, 27 Jan 2026 08:47 AM (IST)

    सहारनपुर में बीएएमएस के एक छात्र विशाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने एक सीनियर छात्र पर रैगिंग और हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। द् ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। बीएएमएस प्रथम वर्ष के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक छात्र के पिता ने एक सीनियर छात्र पर रैगिंग करने और साजिश के तहत जान लेने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    नई दिल्ली के बुद्धि विहार के पटे बहादुर का 21 वर्षीय पुत्र विशाल सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के खुशीपुर स्थित द्रोणाचार्य कॉलेज में बीएएमएस प्रथम वर्ष का छात्र था। पटे बहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 जनवरी को उन्हें फोन कर सूचना दी कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। उसे मामूली चोटें आई हैं।

    वह सहारनपुर पहुंचे, लेकिन यहां उन्हें पता चला कि बेटे का शव मोर्चरी में है। पटे बहादुर का आरोप है कि मोर्चरी में उनके बेटे का केवल एक दोस्त मौजूद था, जबकि कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोई भी अधिकारी या कर्मचारी वहां उपस्थित नहीं था। इसके बाद वह पुलिस को साथ लेकर कॉलेज पहुंचे।

    यहां कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि विशाल का कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ था, बल्कि उसके साथ साजिश की गई है। मृतक के पिता का आरोप है कि वर्ष 2024 बैच का एक सीनियर छात्र काफी समय से उनके बेटे को परेशान कर रहा था और उसके साथ रैगिंग की जा रही थी।

    खबरें और भी

    इसी रैगिंग के चलते बेटे की मौत होने की आशंका जताई गई है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक छात्र के स्वजन के साथ भीम आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया।

    पुलिस ने छात्र के स्वजन और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया। मृतक छात्र के पिता ने पांच छात्रों के खिलाफ शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में चोरों ने शिक्षक के सूने मकान में बोला धावा, बेटी की शादी के लिए रखी लाखों की नकदी और जेवर लेकर हुए फरार