Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर में 4 जून को लगेगा रोजगार मेला, 500 पदों पर होगी भर्ती; मिलेगी इतनी सैलरी

    Updated: Fri, 29 May 2026 08:05 PM (IST)

    गाजीपुर के राजकीय आईटीआई तुलसीपुर में 4 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. गाजीपुर में 4 जून को रोजगार मेले का आयोजन।

    2. विभिन्न ट्रेडों के 500 पदों पर होगी भर्ती।

    3. चयनित अभ्यर्थियों को 25,300 सीटीसी मिलेगी।

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। उप्र रोजगार मिशन के तहत चार जून को राजकीय आईटीआई तुलसीपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न ट्रेडों के 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को 25,300 सीटीसी के साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

    जिला सेवायोजन अधिकारी विवेकानंद ने बताया कि प्लेसमेंट इवेंट में विजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से गुजरात स्थित कंपनी के लिए भर्ती की जाएगी। भर्ती फिक्स्ड टर्म कांट्रैक्ट पदों पर होगी। इसमें मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, टर्नर, वायरमैन, पेंटर, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई समेत विभिन्न ट्रेडों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

    जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल एवं स्वप्रमाणित प्रतियां, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सुबह 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 155330 या जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

    अभ्यर्थियों के लिए हाईस्कूल में न्यूनतम 40 प्रतिशत तथा आईटीआई में 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य किए गए हैं। आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया में केवल शारीरिक रूप से फिट अभ्यर्थियों को ही शामिल किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- गाजीपुर में टिकट की दावेदारी को लेकर विवाद, सपा नेत्री समेत तीन पर रंगदारी का मुकदमा