गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, घोषित था एक लाख का इनाम
गाजीपुर में बिंदु होटल के मालिक के बेटे विनीत राय की हत्या का आरोपी और कटरा गैंग का बदमाश कमलेश बिंद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। ...और पढ़ें

कमलेश बिंद, फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। बिंदु होटल के मालिक के बेटे विनीत राय हत्या कांड के आरोपित व कटरा गैंग का बदमाश कमलेश बिंद मुठभेड़ में ढेर हो गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार की रात 11.15 बजे विनीत राय की उस समय पांच गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह अपने होटल में खाना खाकर बुलेट से घर जाने के लिए निकले थे। होटल के गेट पर ही कटरा गैंग के बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था।
इस मामले में कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय निवासी फतेहपुर सिकंदरपुर (गौशाबाद) थाना कोतवाली, जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव निवासी कोठिया कोडर ताल थाना करीमुद्दीनपुर, आलोक दुबे निवासी काली धाम कॉलोनी फूल्लनपुर थाना कोतवाली व कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद निवासी गोंडा देहाती गौशाबाद थाना कोतवाली के खिलाफ नामजद आ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
डीआईजी वाराणसी वैभव कृष्णा ने सभी आरोपितों के खिलाफ 50- 50 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस व एसटीएफ आरोपितों की तलाश में जुटी थी। उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था।