Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर में पारिवारिक कलह से तंग आकर किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिवार में मची चीख-पुकार

    Updated: Sat, 14 Mar 2026 03:12 AM (GMT+05:30)

    गाजीपुर के हुसैनपुर गांव में 55 वर्षीय रामराज बिंद ने पारिवारिक कलह से तंग आकर दौलतनगर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. गाजीपुर में 55 वर्षीय किसान ने आत्महत्या की।

    2. पारिवारिक कलह के कारण ट्रेन से कटकर जान दी।

    3. पुलिस ने मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी।

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। शादियाबाद थाना के हुसैनपुर गांव निवासी 55 वर्षीय रामराज बिंद ने गुरुवार की देर रात पारिवारिक कलह से तंग आकर दौलतनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि गुरुवार की देर रात किसी बात से नाराज होकर रामराज बिंद घर से निकल गए थे।

    परिवार के लोगों ने सोचा कि वह आसपास ही गए होंगे, लेकिन उन्हें इस बात का आभास नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेंगे। पुलिस को जेब से मोबाइल फोन मिला। उसी के आधार पर पुलिस ने उनके पुत्र को सूचना दी, तब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई।

    रामराज बिंद खेती-बाड़ी के साथ रंगाई-पुताई का काम करते थे। उनके तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। घटना के बाद पत्नी रुक्मी देवी व अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। जासं

    लाखों के आभूषण चोरी, पड़ोसी महिला को पीटा

    खानपुर थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव में चोरों ने एक मकान में सेंध मारकर लाखों रुपये के आभूषण चुरा लिए। चोरी कर भागते समय चोरों ने पड़ोसी महिला को मारपीट कर घायल कर दिया।

    गांव निवासी रविंदर यादव के घर गुरुवार की देर रात चोरों ने मकान के पीछे से नींव के नीचे सेंध लगाकर घर में प्रवेश किया। सेंध सीधे उस कमरे में निकली जहां लोहे का बक्सा रखा था। चार की संख्या में घुसे चोरों ने कमरे को अंदर से बंद कर बक्सा, अलमारी और अन्य सामान खंगाल डाले। चोरों ने विवाहिता पुत्री आंचल देवी और उसकी मां बाला देवी के सोने-चांदी के आभूषण समेट लिए।

    खबरें और भी

    इनमें चांदी की करधनी, पायल तथा सोने की तीन अंगूठियां, चेन और मंगलसूत्र समेत कई कीमती सामान शामिल हैं। बताया गया कि भोर करीब तीन बजे चोरी कर लौटते समय चोरों का सामना पड़ोसी गीता देवी से हो गया। गोबर के उपले फेंकने के दौरान चोरों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया और फरार हो गए। सिधौना चौकी प्रभारी कमलभूषण राय ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- यूपी में 7 IPS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बनीं बदायूं की नई SSP, देखें पूरी लिस्ट