गाजीपुर में फ्लाईओवर के एप्रोच निर्माण का रास्ता साफ, ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू
गाजीपुर के मेदनीपुर में प्रस्तावित व्हीकल फ्लाईओवर परियोजना के एप्रोच मार्ग निर्माण की सबसे बड़ी बाधा दूर हो गई है। एनएचएआई ने अतिक्रमण हटाकर पी-1 साइ ...और पढ़ें

फ्लाईओवर के एप्रोच निर्माण का रास्ता साफ।
HighLights
मेदनीपुर फ्लाईओवर के एप्रोच मार्ग की बाधा दूर।
एनएचएआई ने अतिक्रमण हटाकर निर्माण कार्य शुरू किया।
परियोजना का 20% कार्य पूरा, तेजी से जारी।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। मेदनीपुर स्थित प्रस्तावित व्हीकल फ्लाईओवर परियोजना के एप्रोच मार्ग निर्माण की सबसे बड़ी बाधा दूर हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने पी-1 साइड पर अधिग्रहीत भूमि को खाली कराने के लिए ध्वस्तीकरण अभियान शुरू कर दिया है। इसके साथ ही इस हिस्से में पाइलिंग का कार्य भी प्रारंभ हो गया है, जिससे परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।
अभियान के दौरान एप्रोच मार्ग की जद में आने वाले आधा दर्जन से अधिक पक्के और कच्चे मकानों को हटाया गया। कई भवन स्वामियों ने भी निर्माण कार्य में बाधा न आए, इसके लिए स्वयं अपने मकान हटाने शुरू कर दिए हैं।
एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार करीब 80 प्रभावित कास्तकारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया भी तेजी से पूरी की जा रही है। करीब 52 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में कुल 24 पीलरों का निर्माण होना है। इनमें पी-1 साइड पर तीन और पी-2 साइड पर 21 पीलर प्रस्तावित हैं।
पी-2 साइड पर निर्माण पहले से जारी था, जबकि एप्रोच मार्ग में अतिक्रमण के कारण पी-1 साइड का कार्य रुका हुआ था। परियोजना निदेशक अजय सिंह ने बताया कि अब अतिक्रमण हटने के बाद इस हिस्से में भी निर्माण कार्य पूरी गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। वर्तमान में परियोजना का लगभग 20 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।