Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    18 अगस्त तक मिलेगा इस महीने का मुफ्त राशन, आधार वेरिफिकेशन न होने पर OTP से भी होगा वितरण

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 05:07 PM (IST)

    गाजीपुर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अगस्त माह का निशुल्क राशन वितरण 18 अगस्त तक चलेगा, जिसमें अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. अगस्त माह का निशुल्क राशन वितरण 18 अगस्त तक।

    2. अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मिलेगा गेहूं-चावल।

    3. आईटीआई प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी।

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अगस्त माह का निशुल्क राशन वितरण बुधवार से शुरू हो गया है। यह अभियान 18 अगस्त तक चलेगा। अंत्योदय कार्डधारकों को 10 किलोग्राम गेहूं और 25 किलोग्राम फोर्टीफाइड चावल, जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट एक किलोग्राम गेहूं और चार किलोग्राम चावल निशुल्क मिलेगा।

    ई-पॉस पर्ची पर खाद्यान्न का मूल्य शून्य रहेगा। अंतिम दिन आधार प्रमाणीकरण न होने पर मोबाइल ओटीपी के माध्यम से भी वितरण किया जाएगा। उचित दर की दुकानें सुबह आठ से 12 बजे और दोपहर दो से शाम छह बजे तक खुली रहेंगी।

    आईटीआई प्रवेश आवेदन की तिथि सात अगस्त तक बढ़ी

    राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी सात अगस्त की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

    प्रधानाचार्य ने बताया कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद लखनऊ ने अभ्यर्थियों के हित में यह निर्णय लिया है। सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए 250 रुपये तथा सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये निर्धारित है। आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 48 घंटे का समय भी मिलेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गाजीपुर पुलिस को मिली दो हाईटेक इंटरसेप्टर बाइक, ओवरस्पीड और ड्रिंक ड्राइव पर होगी सख्ती