विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर पुलिस को मिली दो हाईटेक इंटरसेप्टर बाइक, ओवरस्पीड और ड्रिंक ड्राइव पर होगी सख्ती

Published: Mon, 03 Aug 2026 07:26 PM (IST)

गाजीपुर पुलिस को सड़क दुर्घटनाएं कम करने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए दो आधुनिक इंटरसेप्टर बाइक ...और पढ़ें

पुलिस को मिली दो हाईटेक इंटरसेप्टर बाइक।

पुलिस को मिली दो हाईटेक इंटरसेप्टर बाइक।

HighLights

  1. पुलिस को दो आधुनिक इंटरसेप्टर बाइकें मिलीं।

  2. ओवरस्पीडिंग, ड्रंक ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई होगी।

  3. सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में सहायक।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का प्रभावी पालन कराने के लिए जिले की पुलिस को दो आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन (रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल) मिली हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस लाइन से दोनों वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश मिश्रा व यातायात शाखा के अधिकारी मौजूद रहे।

दोनों इंटरसेप्टर बाइक अत्याधुनिक स्पीड लेजर गन, हाई विजिबिलिटी कैमरा, नाइट विजन कैमरा, नंबर प्लेट पहचान प्रणाली, मोबाइल डिवाइस, पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पीए सिस्टम), ब्रेथ एनालाइजर, डेसीबल मीटर तथा लाल-नीली बत्ती और हूटर जैसी सुविधाओं से लैस हैं।

इन वाहनों का उपयोग शहर के प्रवेश और निकास मार्गों पर ओवरस्पीड वाहनों पर नजर रखने, भीड़भाड़ व आवासीय क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए किया जाएगा।

इसके अलावा जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (जेडएफडी) अभियान के तहत चिह्नित कोतवाली, सैदपुर, कासिमाबाद, नंदगंज और मरदह थाना क्षेत्रों में भी इनका संचालन किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि आधुनिक तकनीक से लैस इन इंटरसेप्टर बाइकों के संचालन से यातायात नियमों का बेहतर अनुपालन सुनिश्चित होगा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- हरदोई मेडिकल कॉलेज: 15 दिन में शुरू होगा 160 बेड का नया आईपीडी भवन, मरीजों को मिलेंगी स्पेशल सुविधाएं