Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    योगी सरकार के फैसले से गाजीपुर के ग्राम प्रधानों में खुशी की लहर, मिठाई बांट जताया आभार

    Updated: Wed, 27 May 2026 08:40 PM (IST)

    गाजीपुर के ग्राम प्रधानों में योगी सरकार के उस फैसले से खुशी है, जिसमें कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें छह महीने के लिए प्रशासक नियुक्त किया गया है ...और पढ़ें

    ब्लाक परिसर में खुशी मनाते ग्राम प्रधान

    ब्लाक परिसर में खुशी मनाते ग्राम प्रधान

    HighLights

    1. ग्राम प्रधानों को छह माह के लिए प्रशासक नियुक्त किया गया।

    2. गाजीपुर के प्रधानों ने मिठाई बांटकर सरकार का आभार जताया।

    3. रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करने में मिलेगी मदद।

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें आगामी छह माह तक प्रशासक नियुक्त किए जाने के शासन के निर्णय से क्षेत्र के प्रधानों में खुशी की लहर दौड़ गई।

    बुधवार को प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह धर्मेंद्र के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर में प्रधानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया।

    प्रधानों ने कहा कि कार्यकाल समाप्त होने के कारण कई विकास योजनाएं अधूरी रह गई थीं। अब छह माह तक प्रशासक के रूप में कार्य करने का अवसर मिलने से गांवों में रुके हुए विकास कार्यों को पूरा कराया जा सकेगा।

    उन्होंने कहा कि पंचायतों में सड़क, नाली, खड़ंजा, पेयजल, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन तथा अन्य जनहित की योजनाओं को गति मिलेगी।

    ब्लाक अध्यक्ष रणजीत सिंह धर्मेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लिया गया यह निर्णय ग्राम पंचायतों के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

    इससे गांवों में चल रहे विकास कार्य बाधित नहीं होंगे और जनता को योजनाओं का लाभ लगातार मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधान गांव की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं और सरकार ने गांवों के विकास को ध्यान में रखते हुए सराहनीय निर्णय लिया है।

    प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष रवींद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्राम प्रधानों की समस्याओं को समझते हुए सकारात्मक फैसला लिया है। इससे पंचायतों में प्रशासनिक व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी तथा ग्रामीण विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी।

    जयराम यादव, बृजेश यादव, हरेंद्र विश्वकर्मा, बूच्ची यादव, सुरेंद्र यादव, सोनू गुप्ता, राजेश राम, मधु, हीरामणि चौहान, दिलीप कुमार, धनी यादव, जवाहर बिंद तथा राम लक्ष्मण राजभर मौजूद रहे।