Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर में होटल मालिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, कटरा गैंग का सरगना नामजद

    Updated: Sun, 31 May 2026 09:18 AM (IST)

    गाजीपुर में बिंदु होटल के मालिक के बेटे विनीत राय की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्वजनों ने कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय समेत चार लोगों ...और पढ़ें

    रात में भाई व दोस्तों संग खाना खाने के बाद बुलेट से अकेले घर जाते समय होटल के गेट मार दिया चार गोली। जागरण

    रात में भाई व दोस्तों संग खाना खाने के बाद बुलेट से अकेले घर जाते समय होटल के गेट मार दिया चार गोली। जागरण

    HighLights

    1. होटल मालिक के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या।

    2. कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय पर हत्या का आरोप।

    3. स्वजनों ने रंगदारी न देने पर वारदात होने की बात कही।

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। शहर कोतवाली के फुल्लनपुर बाईपास रोड स्थित बिंदु होटल के मालिक के बेटे विनीत राय की शुक्रवार की रात 11.15 बजे उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह होटल से अपने घर के लिए निकले। गेट पर ही माैजूद छह से अधिक बदमाशों ने ताबड़तोड़ चार फायर किए और फरार हो गए।

    पीड़ित स्वजन ने मामले में कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय, कमलेश बिंद, सोनू यादव, आलोक दुबे के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार को घटना स्थल पर पहुंचे एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया के सामने स्वजन ने कटरा गैंग के कई वारदात को अंजाम देने के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों पर सवाल उठाया। एडीजी ने आश्वासन दिया कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने वाराणसी डीआइजी वैभव कृष्ण को पत्रक सौंपकर 48 घंटे में आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर होटल बंद करने और लाइसेंस सरेंडर करने का अल्टीमेटम दिया है।

    मुहम्मदाबाद क्षेत्र के गोड़उर निवासी आलोक राय उर्फ डब्लू राय का रेलवे फाटक पार गौसाबाद ग्राम सभा में बिंदु होटल संचालित है। पिछले काफी दिनों से होटल में काम चल रहा है। शुक्रवार की रात उनके दोनों बेटे विनीत राय व आदेश राय अपने दोस्तों के साथ होटल पर ही खाना खाया। इस बीच छह से सात युवक गेट पर पहुंचे और चौकीदार विद्यापारा निवासी शंभू यादव से 18 बोतल बियर की मांग की।

    इसके बाद 14 मांगने लगे। होटल के मैनेजर को 26 सौ रुपये फोन पे से भुगतान केे दौरान बताया कि उनका मोबाइल स्विच आफ हो गया। इस कारण वह बियर नहीं लिए, लेकिन गेट के सामने सड़क पर खड़े रहे। खाना खाने के बाद सबसे पहले रात 11 बजे दोस्त अमन व विवेक सिंह निकले तो उक्त युवक गेट के सामने खड़े मिले। दस मिनट बाद विनीत राय के बुलेट से घर के लिए निकले। होटल के गेट के सामने सड़क पर ही युवकों ने ताबड़तोड़ चार गोली मारी, जिससे वह गिर पड़े। बदमाशों ने गार्ड को भी दौड़ा लिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मुख्तार अंसारी के एक और गुर्गे जफर की कुर्की से छूट की अर्जी खारिज, गैंगस्टर कोर्ट का फैसला

    होटल के पहली मंजिल पर मौजूद उनका छोटे भाई आदेश पहुंचा और शोर मचाया। इसके बाद विनीत राय को राजकीय मेडिकल कालेज के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विनीत राय की शादी पिछले मई माह में ही हुई थी। उनकी दो माह की अबोध बच्ची है। स्वजन का आरोप है कि इस घटना के पीछे कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय का हाथ है, जो पूर्व में अपने साथियों के साथ होटल में तोड़फोड़ कर चुका है।

    वह पहले एक करोड़, बाद में 50 लाख और अब 20 लाख की रंगदारी मांग रहा था। उसके खिलाफ गैंग्सटर सहित सात मुकदमे दर्ज है। हालांकि पुलिस रंगदारी के लिए हत्या की बात सिरे से इंकार कर रही है। दरअसल, शहर में युवाओं का इंटरनेट मीडिया पर एक ग्रुप बना है, जिसका नाम कटरा गैंग है।

    युवाओं का किसी से विवाद होने पर मैसेज डालते ही फिल्मी अंदाज में युवाओं का समूह इकट्ठा हो जाता है और मारपीट व फायरिंग कर चला जाता है। इस गैंग का सरगना शंकर पांडेय व कई अन्य को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। छोटे भाई आदेश राय ने मुकदमा दर्ज कराकर बताया कि इन अपराधियों का काम धनउघाही करना है। पैसा न देने पर हत्या कर देते हैं।



    जानकारी मिली है कि वर्ष 2024 में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ और विवाद किया था। वही लोग इस हत्याकांड में शामिल है। शंकर पांडेय समेत चार नामजद लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। आरोपितों की तलाश में बिहार व अन्य जिलों में चार टीमें लगा दी गई है, शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    -

    -वैभव कृष्णा, डीआइजी वाराणसी