Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर में 20 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को नौ कंपनियों में मिलेगी नौकरी

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 06:54 PM (IST)

    गाजीपुर में 20 जुलाई को जमानियां ब्लॉक में रोजगार मेला लगेगा, जिसमें नौ कंपनियां युवाओं को 15,000 से 23,999 रुपये तक के वेतन पर नौकरी देंगी। ...और पढ़ें

    20 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला। AI जेनरेटेड फोटो

    20 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. गाजीपुर में 20 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन।

    2. नौ कंपनियां 18-30 वर्ष के युवाओं को नौकरी देंगी।

    3. मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में 31 जुलाई तक आवेदन।

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए 20 जुलाई को जमानियां ब्लाक स्थित आदर्श प्राइवेट आईटीआई हेतिमपुर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होगा।

    जिला सेवायोजन कार्यालय और आदर्श प्राइवेट आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले मेले में हिंदालको, एमआरएफ टायर्स, सोडेक्सो, सुब्रोस, यूनिपार्ट्स, ग्लोबल ऑटो टेक, ग्लोबल एल्यूमिनियम, एवरी डेनिशन और स्नाइडर इलेक्ट्रिक सहित नौ कंपनियां भर्ती करेंगी। हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण 18 से 30 वर्ष के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

    चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 23,999 प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर आवेदन करने के बाद सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल एवं छायाप्रति के साथ मेले में पहुंचना होगा तथा कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

    खेल विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

    मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय मेरठ में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद ने बताया कि इच्छुक छात्र छात्राएं एवं खिलाड़ी 31 जुलाई तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

    विश्वविद्यालय में बीपीईएस, बीएससी योग, एमएससी योग, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा तथा एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, हाकी, कबड्डी, कुश्ती, योग सहित विभिन्न खेलों में स्पोर्ट्स कोचिंग पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित हैं। जिले के योग्य एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- यूपी में 37.81 लाख रुपये के मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस उपचार को मंजूरी, 10 दिन में 142 टीचरों को मिला इलाज