गाजीपुर में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार
गाजीपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना अरविंद कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
गाजीपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी।
पुलिस ने गिरोह के सरगना अरविंद कुमार को किया गिरफ्तार।
आरोपी ने छह साथियों संग मिलकर 30 लाख से अधिक ठगे।
जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर)। बभनचक निवासी अरविंद कुमार को जालसाजी के आरोप में सैनिक चौराहे से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित अरविंद कुमार अपने छह साथियों के साथ कई लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 30 लाख से अधिक रुपये की धोखाधड़ी व जालसाजी कर ठग लिया है।
बहरियाबाद थानाक्षेत्र के सौरी निवासी पंकज कुमार ने खानपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2022 से लेकर 2025 के बीच अरविंद कुमार के साथ बभनचक गांव निवासी चंद्रकेश कुमार, अभिषेक प्रसाद , सोनियापार गांव निवासी अंश कुमार, अशोक कुमार व बसंती देवी ने मिलकर दर्जनभर लोगों से नौकरी के नाम पर पैसे लेकर फरार हो गए थे।
सभी जालसाज गिरोह गांव के भोलेभाले नौकरी करने के इच्छुक युवाओं को सुनहरे सपने और बड़े शहरों की सुख सुविधा का लालच देकर लाखों रुपयों की मांग करते थे। पैसा लेने के बाद अपना मोबाइल नंबर बदलकर फरार हो जाते थे।
इन जालसाजों ने बहरियाबाद के सौरी निवासी अंगद से दो लाख, सैदपुर निवासी राजेन्द्र जायसवाल से डेढ़ लाख, बहरियाबाद के मो इरशाद से चार लाख, महमूदपुर सैदपुर के किशन कुमार से पांच लाख और आजमगढ़ जिले के कजरांव निवासी अनिल कुमार से दो लाख, बहरियाबाद के भभौरा निवासी रमेशचंद्र से तीन लाख ठग लिए है।
खबरें और भी
खानपुर एसओ राजीव पांडेय ने बताया कि जालसाजों के गिरोह का सरगना बभनचन निवासी अरविंद कुमार रविवार को देर रात बाइक पर सवार होकर बिहारीगंज से सिधौना बाजार जा रहा था। जहां से गैर प्रांत जाकर छिपने की मंशा थी। आरोपित अरविंद को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ ही बाकी साथियों की तलाश की जा रही है।