Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल छात्रा से 4 महीने तक दरिंदगी करने वाला आरोपी किया गिरफ्तार

    Updated: Fri, 08 May 2026 05:00 AM (IST)

    गाजीपुर पुलिस ने आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी तुषार शुक्ला को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित कानपुर के आवासीय योजना पनकी बहादुरनगर के महावीरनगर निवासी तुषार शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से वह जेल भेज दिया गया। आरोप है कि युवक ने छात्रा को अगवा कर चार महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

    दुल्लहपुर क्षेत्र की एक गांव निवासी युवती कानपुर में कोचिंग के माध्यम से मेडिकल की तैयारी कर रही थी। वर्ष 2021 में उसका सलेक्शन आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज में हो गया। स्वजन के अनुसार कोचिंग संचालन ने चयन होने पर सम्मानित करने के लिए बुलाया था। कानपुर रेलवे स्टेशन पर युवती की मुलाकात आरोपित से हुई।

    आरोपित ने उसे कुछ पैसे मांगे। युवती ने मना कर दिया। विनती करने पर उसने रुपये दे दिए। युवक ने रुपये लौटाने के बहाने युवती के मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वह छात्रा को फोन करने लगा। युवती आजमगढ़ के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करती है।

    इस दौरान 18 दिसंबर 2025 को युवती आजमगढ़ से अचानक गायब हो गई। स्वजन के काफी प्रयास के बाद 9 अप्रैल को पुलिस ने छात्रा को कानपुर से बरामद किया। छात्रा ने बताया कि उसे अगवा कर बंधक बना लिया गया था। छात्रा का आरोप है कि युवक ने उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाएं और धमकी भी दी।

    छात्रा ने स्वजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपित के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इस घटना से छात्रा सदमे में है। बुधवार को आरोपित युवक तुषार शुक्ला छात्रा से मिलने के लिए गांव पहुंच गया। स्वजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

    खबरें और भी

    थानाध्यक्ष बागीस विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपित को जफरपुर गांव से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से वह जेल चला गया।

    यह भी पढ़ें- गाजीपुर में चाकू मारकर हत्या करने वाले को उम्रकैद, 2021 में महरूपुर गांव में हुई थी हत्या