Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेटी की शादी से पहले परिवार पर टूटा दुख का पहाड़, कार की चपेट में आने से मां की मौत

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 08:38 PM (GMT+05:30)

    गाजीपुर के सादात में एक दुखद घटना हुई, जहां बेटी की शादी की तैयारियों में जुटी नगीना देवी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मजुई चौराहे के पास तेज रफ्ता ...और पढ़ें

    सड़क हादसे में मां की मौत।

    सड़क हादसे में मां की मौत।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सादात (गाजीपुर)। पुत्री के हाथ पीले करने की तैयारियों में जुटे परिवार पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

    क्षेत्र के मजुई चौराहे के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आई नगीना देवी (50) ने शनिवार की शाम वाराणसी के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।

    गांव निवासी दिव्यांग व नेत्रहीन शिवपूजन चौहान की पत्नी नगीना देवी अपनी पुत्री शशिकला की आगामी 28 अप्रैल को होने वाली शादी की तैयारी में जुटी थीं।

    इसी सिलसिले में वह मजुई चौराहे के पास एक दुकान से सामान लेकर पैदल घर लौट रही थीं, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

    हादसे में गंभीर रूप से घायल नगीना देवी को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर वाराणसी रेफर किया गया। गांव के गरीब परिवार की मदद के लिए ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर इलाज कराया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद महिला की जान नहीं बचाई जा सकी।