Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर में 3 गो तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 03:01 PM (IST)

    गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र में पुलिस और पिकअप सवार गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक तस्कर के पैर में गोली लगी। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. बिरनो में पुलिस-गो तस्करों की मुठभेड़ हुई।

    2. एक तस्कर के पैर में गोली लगी, तीन गिरफ्तार।

    3. तमंचा, पिकअप वाहन, चार गोवंश बरामद किए गए।

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पिकअप सवार गो-तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन तथा चार जीवित गोवंश बरामद किए गए हैं।

    बिरनो थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त पर जरगो से पलिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पलिया स्थित हनुमान मंदिर के पास एक संदिग्ध पिकअप वाहन दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया तो वाहन सवार एक व्यक्ति ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

    आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें सेराज खान निवासी नोनहरा के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके से संतोष राजभर निवासी करीमुद्दीनपुर तथा दिलमोहन राठौर निवासी गुलालसराय थाना बिरनो को भी गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपितों के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा, एक कारतूस, एक पिकअप वाहन और चार जीवित गोवंश बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सेराज खान और संतोष राजभर पर गोवध अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस समेत विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दिलमोहन राठौर के विरुद्ध भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस का कहना है कि तीनों शातिर अपराधी हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कैसे खत्म होगा कूड़ों का पहाड़? गाजीपुर लैंडफिल साइट पर हर रोज जमा हो रहा 800 मीट्रिक टन कचरे का ढेर