Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर में होली से पहले दो ट्रेनों से 41 लीटर शराब बरामद, पकड़े गए 8 तस्कर

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 03:35 PM (IST)

    होली से पहले गाजीपुर में आरपीएफ ने 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत बड़ी कार्रवाई की। दो अलग-अलग ट्रेनों से 8 शराब तस्करों को 41 लीटर से अधिक अवैध शराब के साथ गि ...और पढ़ें

    दिलदारनगर आरपीएफ पोस्ट में शराब के साथ तस्कर व आरपीएफ टीम।

    दिलदारनगर आरपीएफ पोस्ट में शराब के साथ तस्कर व आरपीएफ टीम।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, दिलदारनगर (गाजीपुर)। होली पर्व से पूर्व ऑपेरशन सतर्क के तहत आरपीएफ ने दो विभिन्न ट्रेनों से आठ शराब तस्करों को 41 लीटर शराब के साथ पकड़ा। तस्करों के खिलाफ आरपीएफ ने केस दर्ज किया है।

    आरपीएफ निरीक्षक गणेश राणा ने बताया कि शराब तस्करों को पकड़ने के लिए दो अलग अलग टीमों को ट्रेनों में चेकिंग के लिए लगाया गया था ताकि ट्रेनों से शराब न जा सके। जिसमें ट्रेन संख्या 12791 दानापुर सिकंदराबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस से टीम ने 6 तस्करों को पकड़ा, जबकि ट्रेन संख्या 12370 डाउन देहरादून हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस ट्रेन से दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

    तलाशी के दौरान तस्करों के पास से 750 एमएल की 40 बोतल व्हिस्की और 180 एमएल के 62 टेट्रा पैक बरामद हुए। कुल 41.160 लीटर शराब बरामाद हुआ।

    इस कारवाई में उपनिरीक्षक नवीन कुमार, राजीव कुमार, हेड कांस्टेबल अंजनी कुमार, सतीश कुमार सहित अन्य जवान शामिल रहे। आरोपियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    यह है गिरफ्तार

    सोनू केशरी निवासी मुफस्सिल बक्सर बिहार,संतोष कुमार पटना बिहार,अरुण कुमार सिंह नवादा भोजपुर बिहार,राजेश शर्मा अनीसाबाद पटना बिहार, रोहित कुमार रमरेखा घाट बक्सर बिहार, रामजीत कुमार इठाढ़ी बक्सर बिहार, आकाश कुरकुरी टोला पालीगंज पटना बिहार, अंकित पुलिस लाइन आरा भोजपुर बिहार।