गाजीपुर में सपा प्रतिनिधिमंडल और ग्रामीणों में पथराव, पूर्व मंत्री सहित 10 घायल
गाजीपुर के कटारिया गांव में किशोरी की मौत के मामले में सपा प्रतिनिधिमंडल और ग्रामीणों के बीच पथराव हुआ, जिसमें पुलिसकर्मियों और सपा नेताओं सहित कई लोग ...और पढ़ें
HighLights
गाजीपुर में सपा प्रतिनिधिमंडल और ग्रामीणों के बीच हुआ पथराव।
पुलिसकर्मियों और सपा नेताओं सहित दस से अधिक लोग घायल।
41 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के कटारिया निवासी किशोरी की मौत के प्रकरण में हत्या और कथित दरिंदगी को लेकर बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी प्रतिनिधिमंडल के गांव पहुंचने पर जमकर बवाल हुआ।
ग्रामीणों ने प्रतिनिधिमंडल की महिला पदाधिकारियों को पीड़िता के घर जाने दिया, जबकि साथ आई दो सौ की भीड़ को रोक दिया। हालात उस समय बिगड़ गए जब गांव निवासी सपा समर्थक व ग्राम प्रधान पद के पूर्व प्रत्याशी ने सूरज सिंह की पिटाई कर दी।
जमकर पथराव में शहर कोतवाल महेंद्र, सिंह, थानाध्यक्ष करंडा संतोष पाठक, रीता देवी और सपा के पूर्व मंत्री राम आसरे वर्मा, बिंदु बाल बिंद, रीता विश्वकर्मा, विभापाल, रीना कुमारी, गब्बर यादव, सत्येंद्र यादव सत्या सहित कई लोगों को चोटें आईं हैं। पीएसी व कई थानों की फोर्स पहुंचने के बाद बवाल शांत हुआ।

गाजीपुर: कटरिया गांव में पीड़ित परिवार से मिलने गई सपा महिला कार्यकर्ताओ को समझाते सीओ सदर शेखर सेंगर। जागरण
सपा नेताओं सहित 41 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। उधर, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फेसबुक पर पोस्ट पर प्रतिनिधिमंडल पर हमला करने वाले दोषियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है।
खबरें और भी
कहा कि भाजपा राज में न गांव सुरक्षित हैं, न शहर। उत्तर प्रदेश अराजकता के सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। प्रभुत्ववादियों का पीडीए पर हमला दरअसल 95 प्रतिशत आबादी पर हमला है।
बुधवार को सपा के पूर्व मंत्री रामआसरे वर्मा के नेतृत्व में विधायक जै किशन साहू, जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष गोपाल यादव मन्नू सिंह, शौर्या सिंह, राजेश कुशवाहा आदि गांव पहुंचे। इसमें सांसद अफजाल अंसारी, विधायक ओमप्रकाश सिंह, विधायक सुहेब अंसारी मन्नू, विधायक अंकित भारती नहीं थे।

गाज़ीपुर: करंडा के कटरिया में दोनों तरफ से होता पथराव। जागरण
पीड़ित पिता सपा नेताओं को आने से मना कर चुके थे। भारी भीड़ का काफिला देख प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह आशु के पक्ष के ग्रामीणों ने विरोध शुरू किया। सपा की शौर्या सिंह, विभापाल, कंचन रावत को पीड़ित परिवार के घर जाने दिया, जबकि भीड़ को रोक दिया।
यह भी पढ़ें- गाजीपुर में किशोरी की मौत के मामले में सपा प्रतिनिधिमंडल का विरोध, पथराव में करंडा थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल
कटरिया के ही मलहपुरा निवासी सपा समर्थक अनिल यादव के फेसबुक पर माहौल बिगाड़ने का प्रयास को लेकर ग्रामीणों से झड़प को पुलिस ने शांत करा दिया। पीड़ित पिता को सड़क पर बैठे प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के लिए लाया गया। इस बीच कुछ दूरी पर खड़े गांव निवासी सूरज सिंह की अनिल यादव व उसके समर्थकों ने पिटाई कर दी।
खून से लतपथ सूरज सिंह प्रतिनिधिमंडल के बीच पहुंचा तो ग्रामीण भड़क उठे। फिर पथराव शुरू हो गया। सिर पर पत्थर लगने से करंडा के थाना प्रभारी संतोष पाठक गिर पड़े। सदर कोतवाल महेंद्र सिंह, महिला रीता देवी पत्थर से घायल हो गई। उधर, पूर्व मंत्री राम आसरे वर्मा सहित छह लोगों ने राजकीय मेडिकल कालेज के अस्पताल पहुंचकर अपना उपचार कराया।