Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    Updated: Sat, 16 May 2026 03:16 PM (IST)

    गाजीपुर के मिर्जापुर (नवापुर) में एक 15 वर्षीय किशोर शिवम खरवार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनो ...और पढ़ें

    संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव।

    संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, बहरियाबाद (गाजीपुर)। मिर्जापुर (नवापुर) बाजार स्थित यूपी बड़ौदा बैंक के पास पोखरे के किनारे नीम के पेड़ से शनिवार की सुबह किशोर का लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही स्वजनों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सवजन शव लेकर घर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    मिर्जापुर (नवापुर) गांव निवासी किशोर शिवम खरवार का शव संदेहास्पद स्थिति में गांव के ही एक तालाब के किनारे स्थित नीम के पेड़ की डाल से बवर के सहारे लटकता मिला।

    परिवार के लोगों का कहना है कि सम्भवत: हत्या कर शव को लटकाया गया है, ताकि आत्महत्या प्रतीत हो। क्योंकि मृतक के पैर, पेट व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान भी थे।

    शिवम खरवार पुत्र रामकरन (15वर्ष) शुक्रवार की दोपहर घर से बाजार स्थित दुकान पर गया और शाम छः बजे तक दुकान पर रहा। तत्पश्चात अपने एक मित्र के साथ गांव में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने चला गया और उसके बाद वह घर नहीं लौटा।

    शनिवार की सुबह पूजा के लिए फूल तोड़ने गई गांव की एक महिला ने नीम के पेड़ से बवर (पेड़ों पर लटकने वाली लता) के सहारे लटकते किशोर का शव देख शोर मचाई। देखते ही देखते ग्रामीण एकत्र हो गए। परिवार के लोगों ने शव को उतारा और शव लेकर घर चले गए।

    सूचना पर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मिर्जापुर के इण्टर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। उसकी मां उमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

    खबरें और भी

    सदमे के कारण पिता रामकरन की स्थिति विक्षिप्त जैसी हो गई थी। मृतक छः भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार के लोग मांगलिक कार्यक्रमों में स्टेज सजाकर तथा अंडे की दुकान लगाकर आजीविका चलाते हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि भाई हरिओम की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- अयोध्या में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, काम के लिए जा रहे थे बाहर