Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर में बंद स्कूल में मिला लापता किशोर का शव, परिजनों ने हत्या के आरोप में सड़क पर लगाया जाम

    Updated: Wed, 27 May 2026 08:43 PM (IST)

    गाजीपुर के कासिमाबाद में तीन दिन से लापता 18 वर्षीय किशोर का शव एक बंद स्कूल के कमरे से मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मुआवजे और आरोपियों की ...और पढ़ें

    गंगौली में चक्का जाम किए ग्रामीणों को समझाते कोतवाल राजनरायन।

    गंगौली में चक्का जाम किए ग्रामीणों को समझाते कोतवाल राजनरायन।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। गौली स्थित बंद स्कूल परिसर में बुधवार को तीन दिन से लापता किशोर का शव मिला। किशोर के चेहरे, दाहिनी बांह और पीठ पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद स्वजन व ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते मुआवजा और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कासिमाबाद-यूसुफपुर मार्ग जाम कर दिया।

    सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अनुभव राजर्षि और कोतवाल राजनारायण ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। बाद में मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी लोकेश कुमार के आश्वासन पर लगभग एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।

    यह है पूरा मामला

    हसनपुर गांव निवासी गोविंद राम ने बताया कि उनका छोटा पुत्र बाला लखंदर राम (18) बीते 24 मई को दोपहर करीब 12 बजे से घर से लापता हो गया था। परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

    बुधवार सुबह गांव के एक व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि रसूलपुर स्थित बंद पड़े डीडीएम पब्लिक स्कूल के एक कमरे में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। स्वजन ने शव की पहचान बाला लखंदर राम के रूप में की।

    स्वजन के अनुसार, मृतक के चेहरे, दाहिने हाथ और पीठ पर गंभीर चोट के निशान थे तथा उसका शर्ट फटा हुआ कमरे में पड़ा मिला। स्वजन ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई। घर से स्कूल की दूरी करीब सवा किमी है। वह दो बहनों और तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

    खबरें और भी

    बेटे की मौत के बाद मां बिगनी देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वह दसवीं का फार्म भरने के साथ ही घर का खर्चा चलाने के लिए टेंट हाउस में मजदूरी का काम करता था।

    कोतवाल राजनारायण ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपित पकड़े जाएंगे।