Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की भीड़ बनी जानलेवा, ट्रेन में दम घुटने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 10:07 PM (IST)

    गाजीपुर में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण अत्यधिक भीड़ वाली ट्रेन में दम घुटने से शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. शिक्षा विभाग के कर्मचारी की ट्रेन में दम घुटने से मौत।

    2. यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण ट्रेन में थी अत्यधिक भीड़।

    3. चिकित्सकों ने भीड़ में सांस लेने की समस्या पर दी सलाह।

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते ट्रेन में भीड़ के बीच एक विचलित करने वाली घटना सामने आई है। मऊ निवासी शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की ट्रेन में दम घुटने से मौत हो गई। घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

    मऊ शहर निवासी 58 वर्षीय जनार्दन प्रसाद बुधवार को दर्शन-पूजन के लिए भटनी-वाराणसी सिटी मेमू ट्रेन से कैथी स्थित मार्कडेंय महादेव मंदिर कैथी जा रहे थे। उन्हें औड़िहार रेलवे स्टेशन पर उतरकर वहां से सड़क मार्ग से कैथी जाना था। पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ थी, जिस ट्रेन से जनार्दन प्रसाद यात्रा कर रहे थे, उसमें भी अभ्यर्थियों की भारी भीड़ थी।यात्रियों के खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही थी।

    चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत किया घोषित

    बताया गया कि यात्रा के दौरान अत्यधिक भीड़ और उमस के कारण उनका दम घुटने लगा। कुछ ही देर में हालत गंभीर हो गई और वह ट्रेन में ही अचेत हो गए। औड़िहार स्टेशन पर उन्हें उतारकर तत्काल सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    मौत की सूचना मिलते ही स्वजन में शोक छा गया। उनके पुत्र अभिषेक खरवार स्वजन के साथ सीएचसी पहुंचे। अभिषेक ने बताया कि जनार्दन प्रसाद शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं।

    खबरें और भी

    अस्पताल में आवश्यक औपचारिकता के बाद स्वजन शव को लेकर घर चले गए। सैदपुर सीएचसी में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विकास तिवारी ने बताया कि मृतक की मौत दम घुटने से हुई है।

    यह सावधानी बरतें

    राजकीय मेडिकल कॉलेज की एमडी मेडिसीन डॉ. पूनम ने बताया कि अधिक भीड़ होने के कारण सांस लेने में दिक्कत होने पर यात्रियों को किसी भी हाल में अपना मुंह खिड़की या दरवाजे की तरफ करना चाहिए, ताकि फेफड़े को ऑक्सीजन की पूर्ति हो सके। इसके साथ ही जैसे ही अचेत होने की स्थिति हो तो तुरंत उन्हें लेटाकर मुंह से ऑक्सीजन दें। इसके सीपीआर दें। इससे मरीज की जान बचने की संभावना रहती है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में कड़कड़ी मोड़ से गाजीपुर तक सड़क किनारे अवैध मलबे से लगता है जाम, प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता