पाकिस्तान पर भारत की जीत में गाजीपुर के दो लालों का दम, रोमित पाल व प्रहलाद कश्यप ने बढ़ाया जिले का मान
भारतीय सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने ओमान में एफआईएच यूथ हॉकी 5एस एशियन चैंपियनशिप-2026 में पाकिस्तान को 7-4 से हराया। इस यादगार जीत में गाजीपुर के रोमि ...और पढ़ें

मैच के दौरान हाथ में हॉकी लिए करमपुर का रोमित पाल। जागरण
HighLights
भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 7-4 से हराया।
गाजीपुर के रोमित पाल और प्रहलाद कश्यप टीम का हिस्सा।
खिलाड़ियों की उपलब्धि से जिले में खुशी और गौरव।
जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर)। ओमान के मस्कट में आयोजित एफआईएच यूथ हॉकी 5एस एशियन चैंपियनशिप-2026 में भारतीय सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-4 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
भारत की इस यादगार जीत में गाजीपुर जिले के करमपुर स्थित मेघबरन सिंह स्टेडियम के दो होनहार खिलाड़ी रोमित पाल एवं प्रहलाद कश्यप भारतीय टीम का हिस्सा रहे। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई।
मेघबरन सिंह स्टेडियम से निकलकर भारतीय टीम तक का सफर तय करने वाले दोनों खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल और अनुशासन के दम पर जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। भारत की जीत की सूचना मिलते ही स्टेडियम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने एक-दूसरे को बधाई दी। लोगों ने इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया।
स्टेडियम के प्रबंधक पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि रोमित पाल और प्रहलाद कश्यप ने लगातार कठिन मेहनत और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता जिले के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी भविष्य में भी भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाते रहेंगे।
यह भी पढ़ें- गाजीपुर में शस्त्र लाइसेंस की पत्रावली गायब कराने के आरोप मुख्तार की पत्नी पर भी मुकदमा
भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।