Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर में संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत, पत्नी पर विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप

    Updated: Sat, 03 Jan 2026 08:25 PM (GMT+05:30)

    गाजीपुर में 55 वर्षीय लक्षिराम पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उनकी तीसरी पत्नी रीता देवी पर विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या करने का ...और पढ़ें

    संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत।

    संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत।

    HighLights

    1. गाजीपुर में 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

    2. मृतक की तीसरी पत्नी पर जहर देकर हत्या का आरोप।

    3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, मरदह (गाजीपुर)। नखतपुर गांव निवासी 55 वर्षीय लक्षिराम पाल की शुक्रवार की सुबह अचानक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी पर विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए स्वजन ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया। पुलिस ने करीब 30 घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    मृतक लक्षिराम पाल ने करीब दो वर्ष पूर्व रीता देवी से तीसरी शादी की थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रह रहे थे। शुक्रवार की सुबह अचानक उनकी मौत हो गई।

    मुंबई में रह रहे उनके भतीजे ने फोन कर शव का अंतिम संस्कार रोकने को कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि रीता देवी ने विषाक्त पदार्थ खिलाकर उनके चाचा की हत्या कर दी है।

    आरोप और अंतिम संस्कार न होने की जानकारी मिलने पर गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। शनिवार को मुंबई से आए भतीजे जयप्रकाश पाल ने डायल 112 पर सूचना देते हुए चाची रीता देवी पर हत्या का आरोप लगाया।

    मरदह थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि जयप्रकाश पाल के प्रार्थना पत्र पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

    खबरें और भी