Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुभासपा-सपा के दो "ओमप्रकाश" की मुलाकात और सियासत के नए समीकरण पर छिड़ी बहस, अख‍िलेश ने कसा तंज

    By Shivanand RaiEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Mon, 03 Aug 2026 02:01 PM (GMT+05:30)

    गाजीपुर में सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर और सपा के ओमप्रकाश सिंह की मुलाकात ने यूपी की सियासत में अटकलों को हवा दी है। इस शिष्टाचार भेंट को 2027 के विधान ...और पढ़ें

    गाजीपुर में सुभासपा-सपा के दो ओमप्रकाश की मुलाकात यूपी की सियासत में नए समीकरण।

    गाजीपुर में सुभासपा-सपा के दो ओमप्रकाश की मुलाकात यूपी की सियासत में नए समीकरण।

    HighLights

    1. गाजीपुर में सुभासपा-सपा के दो नेताओं की मुलाकात।

    2. ओमप्रकाश राजभर और ओमप्रकाश सिंह की शिष्टाचार भेंट।

    3. 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुलाकात के मायने।

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। धुरविरोधी दलों के जनपद के दो नेताओं की मुलाकात की बाहर आयी एक तस्वीर ने यूपी की सियासत में फिर से अटकलों को हवा दी है। इस मुलाकात पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोहर लगा दी है और चुटकी भी ली। यह मुलाकात तब हुई है, जब सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर हर दिन सपा मुखिया से एक्स पर कोई न कोई सवाल जरुर दाग देते हैं।

    सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर से जिले के समाजवादी पार्टी के कद्दावर सपा के जमानियां विधानसभा क्षेत्र से विधायक ओमप्रकाश सिंह ने मुलाकात की। वैसे दोनों नेताओं ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है,लेकिन इसके मायने सिर पर खड़ा 2027 का विधानसभा का चुनाव के नजरिए से देखा जा रहा है।

    ओमप्रकाश राजभर 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन के साथ थे। उन्होंने अखिलेश यादव के साथ मिलकर पिछड़ा-दलित गठजोड़ का नारा दिया था। सुभासपा से गठबंधन का लाभ सपा को मिला। सपा ने पिछले चुनाव में पांच सीटें जीत ली, जबकि 2017 के चुनाव में सुभासपा- भाजपा गठबंधन में तीन सीटें भाजपा ने जीती थी।

    सपा के पास मात्र दो सीटें ही थीं। लेकिन लोकसभा चुनाव बाद वह एनडीए में लौट गए थे और योगी सरकार में मंत्री हैं। ओमप्रकाश राजभर जनपद के ही जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक व मंत्री हैं। वहीं ओमप्रकाश सिंह सपा के कद्दावर विधायक हैं और गाजीपुर में सपा की पकड़ मजबूत करने वाले चेहरों में गिने जाते हैं।

    मुलाकात पर बोले अखिलेश यादव

    खबरें और भी

    इस मुलाकात पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी हंसकर चुटकी लेते हुए कहा कि ओमप्रकाश जी ओमप्रकाश जी से मिल आएं है। निवेटिव निगेटिव और पॉजिटिव पॉजिटिव मिल आएं हैं। भगवान जाने क्या हुआ होगा?

    हर दिन अखिलेश से सवाल पूछ रहे ओमप्रकाश राजभर

    ओमप्रकाश राजभर ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जनपद के ही मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र की जनसभा में ऐलान किया है कि 2027 के चुनाव में वह सपा को 27 सीट नहीं जितने देंगे। वह मजबूती के साथ भाजपा गठबंधन के साथ मिलकर तीसरी बार सरकार बनाएंगे। हालांक‍ि बताया गया है कि दोनों लोगों की मुलाकात दिल्ली में यूपी भवन में ही हुई थी। दोनों लोग वहीं ठहरे हुए थे।