Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सपा सरकार में छुट्टा सांड की तरह घूमते थे अपराधी, अखि‍लेश ने नहीं क‍िया कोई काम: ओम प्रकाश राजभर

    Updated: Fri, 26 Dec 2025 05:38 PM (IST)

    प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा सरकार में अपराधी छुट्टा सांड की तरह घूमते थे। सपा, बसपा व कांग्रेस में दंगे होते थे और कर्फ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. राजभर ने अखिलेश सरकार पर साधा निशाना

    2. अपराधियों को लेकर अखिलेश पर आरोप

    3. गाजीपुर में राजभर ने किया हमला

    जागरण संवाददाता, मरदह (गाजीपुर)। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा सरकार में अपराधी छुट्टा सांड की तरह घूमते थे। सपा, बसपा व कांग्रेस में दंगे होते थे और कर्फ्यू लगते थे। आज भाजपा सरकार में दंगे पर विराम लग गया है। कहीं कोई दंगा नहीं होता है। राजभर ने तंज कसा कि अपने मुख्यमंत्रित्व काल में अखिलेश यादव ने कोई काम नहीं किया।

    मरदह खंड विकास कार्यालय पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर अखिलेश यादव के जनआंदोलन के अल्टीमेटम पर कहा कि भाजपा सरकार ने उनसे तीन गुना अधिक भुगतान किया है।

    आज किसानों को सीधे उनके खाते में सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सपा सरकार में बिचौलिये हक मार जाते थे। कहा कि सपा सरकार में सहारनपुर में कत्लेआम हो रहा था और सफई में नंगा नाच चल रही थी।